ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

बिहार के पांच DSP को ASP में मिला प्रमोशन, स्टाफ ऑफिसर को किया गया डिमोट, यहां देखें पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार सरकार के तरफ से बड़े पैमाने पर अधिकारियों का प्रमोशन दिया गया है। बिहार पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में प्रोन्नति दी गई है। इस सं

बिहार के पांच DSP को ASP में मिला प्रमोशन, स्टाफ ऑफिसर को किया गया डिमोट, यहां देखें पूरी लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के तरफ से बड़े पैमाने पर अधिकारियों का प्रमोशन दिया गया है। बिहार पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में प्रोन्नति दी गई है।  इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। इस लिस्ट के मुताबिक वरीय पुलिस उपाधीक्षक नुरुल हक को भी अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में प्रोन्नति दी गई है। नुरूल हक वर्तमान में बिहारशरीफ के एसडीपीओ हैं। 


इसके आलावा गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक़ कृष्ण कुमार सिंह, आलोक रंजन, कुमार इंद्र प्रकाश और पंकज कुमार को भी अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ये सभी लोग वर्तमान में डीएसपी के पोस्ट पर कार्यरत थे अब नीतीश सरकार के तरफ से इन लोगों को  प्रमोशन दिया गया है। इसके बाद से अब ये लोग बतौर एसपी अपनी सेवा देंगे।


इसके साथ ही गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना के मुताबिक़ राजन सिन्हा जिन्हें 19 अक्टूबर 2023 को स्टाफ ऑफिसर के रूप में प्रोन्नति दी गई थी, अब उसमें सुधार किया गया है। उन्हें डिमोट कर अपर पुलिस अधीक्षक बना दिया गया। इस संबंध में गृह विभाग ने अपने आदेश में संशोधन किया है। अब राजन सिन्हा एएसपी के रूप में काम करेंगे। हालांकि स्टाफ ऑफिसर के रूप में मिले वेतन की राशि की वसूली नहीं होगी।