ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में राहुल गांधी पर परिवाद दायर, हिंदू धर्म पर टिप्पणी किये जाने का मामला

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर की कोर्ट में कांग्रेस पार्टी के सांसद व नेता विरोधी दल राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। 01 जुलाई को संसद में सत्र के दौरान राहुल

बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में राहुल गांधी पर परिवाद दायर, हिंदू धर्म पर टिप्पणी किये जाने का मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर की कोर्ट में कांग्रेस पार्टी के सांसद व नेता विरोधी दल राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। 01 जुलाई को संसद में सत्र के दौरान राहुल गांधी के द्वारा हिन्दुओं को लेकर की गई टिप्पणी से आहत हिंदूवादी नेता देवयांशु किशोर ने परिवाद दायर किया है। कोर्ट ने मामले को स्वीकार कर सुनवाई की तिथि 15 जुलाई 2024 को मुकर्रर किया है।भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 302 और 356(1) के तहत मामला दर्ज कराया है।


मामले में परिवादी हिंदूवादी नेता और गिरिराज सिंह फैंस क्लब के देवयांशु किशोर ने बताया सोमवार को कांग्रेस पार्टी के सांसद और नेता विरोधी दल राहुल गांधी के द्वारा हिंदू धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया गया था। इस दौरान में उन्होंने अपने बयान से देश भर के करोड़ो हिंदू समाज के लोगो की भावनाओं को आहत पहुंचाया था। इस दौरान में उन्होंने हिंदुओ को हिंसक बताया था। जिसको लेकर हमलोग ने विचार किया कि राहुल गांधी हिंदू धर्म की भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं। इससे आहत होकर कोर्ट में परिवाद को दायर किया है जिसको कोर्ट ने आज स्वीकार किया है कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 15 जुलाई को सुनवाई की तिथि मुकर्रर किया है।


पूरे प्रकरण को लेकर परिवादी के अधिवक्ता सुमित कुमार ने बताया की कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के द्वारा कल संसद में सदन की करवाही के दौरान हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया गया था जिसमे उनके द्वारा हिंदू धर्म को हिंसक बताया गया था। जिससे आहत होकर परिवादी देवयांशु किशोर के द्वारा कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है जिसको कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इस मामले पर सुनवाई 15 जुलाई को होगी।


टैग्स