ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Politics: जब तेजस्वी यादव बन गए भगवान! चुनाव में टिकट पाने के लिए क्या-क्या कर रहे आरजेडी के नौटंकीबाज नेता, खुद देखिए.. Video

Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 से पहले आरजेडी नेताओं में टिकट पाने की होड़ मची है। वैशाली में आरजेडी नेता केदार प्रसाद ने तेजस्वी यादव को भगवान मानते हुए सड़क किनारे उनकी तस्वीर लगाकर फूल, मिठाई और अगरबत्ती से पूजा की।

Bihar Politics
तेजस्वी यादव और सड़क देवता की पूजा!
© reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए नेताओं की नौटंकी शुरू हो गई है। खासकर आरजेडी में ऐसे नेताओं की कमी नहीं है, जो टिकट के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आरजेडी में मौजूद ऐसे नेता लालू फैमिली को खुश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। बिहार के वैशाली से एक ऐसा ही नजारा सामने आया है, जहां टिकट पाने की आस में एक आरजेडी नेता ने तेजस्वी यादव को भगवान बना डाला।


दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में टिकट की चाह रखने वाले नेता अपने जुगाड़ में लग गए हैं। खासकर आरजेडी में ऐसे नेताओ की भरमार है। ऐसे ही एक आरजेडी के नेता हैं, केदार प्रसाद, जो लंबे समय से टिकट की आस लगाए हुए हैं और लालू-तेजस्वी को खुश करने के लिए हर वह पैंतरा अपनाते हैं जो लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी होता है। आरजेडी नेता केदार प्रसाद ने तो इस बार हद ही कर दी।


वैशाली के राजद नेता केदार प्रसाद मौके पर चौका मारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। शुक्रवार की रात मधेपुरा से लौटने के दौरान वैशाली में तेजस्वी यादव के काफिले में एक ट्रक घुस गया था, जिसमें तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गए थे हालांकि तेजस्वी यादव इस घटना में बाल-बाल बच गए थे। वैशाली के आरजेडी नेता केदार प्रसाद ने बैठे बैठाए मिले इस मौके को भुनाने में कहां पीछे रहते, उन्होंने एक बार फिर से अपनी नौटकी शुरू कर दी।


केदार प्रसाद यादव वैशाली के तेजस्वी यादव चौक पर फूल-फल, मिठाई और अगरबत्ती लेकर उतर गए और तेजस्वी की तस्वीर लगाकर भगवान की तरह उनकी पूजा करने लगे। सड़क पर आरजेडी नेता अगरबत्ती लेकर ऐसे परिक्रमा कर रहे थे, जैसे उन्होंने कभी किसी देवालय में नहीं की होगा। आते-जाते लोग इस नजारे को देखकर हैरत में पड़ गए थे लेकिन इन सबसे केदार प्रसाद की पूजा पर कोई असर नहीं पड़ा। बजाप्ता उन्होंने इसका वीडियो भी शूट कराया।


केदार प्रसाद यादव ने बताया कि हमारे भगवान तेजस्वी प्रसाद यादव की लंबी आयु हो। वह बाल-बाल बच गए हैं इसी खुशी में हम अपने भगवान, गरीबों के भगवान तेजस्वी प्रसाद यादव की लंबी आयु के लिए, हमेशा स्वस्थ होने के लिए, बाल बाल बचने के लिए, तेजस्वी यादव और सड़क देवता का पूजा किए हैं। पूजा करने के बाद भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हे भगवान हमारे भगवान तेजस्वी यादव जी स्वस्थ रहें और दीर्घायु रहें।





रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता