ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Budget Session 2025: विधानसभा के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, इन मुद्दों पर सरकार को घेरा

Bihar Budget Session 2025: विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर विधानसभा के

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर विधानसभा के बाहर हंगामा किया और विभिन्न मुदों पर सरकार को घेरने की कोशिश की।


विपक्षी सदस्य बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने, आरक्षण के मुद्दे समेत अन्य मामलों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। विपक्षी सदस्यों की कहना था कि बिहार की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है और हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। विधायकों का कहना था कि अपराधी तांडव कर रहे हैं लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है।


उधर, लेफ्ट के विधायकों ने बागमती और सिकरहना नदी पर बिना रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट लिए बांध का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने पर हंगामा किया और कहा कि बांध निर्माण से सैकड़ों गांवों के नदी के पानी में डूबने की आशंका है। क्षेत्र की जनता के बीच इसको लेकर काफी आक्रोश है। ऐसे में सिकरहना नदी के बाध निर्माण पर तत्काल रोक लगाकर जनता की समस्या को देखा जाए।