ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Budget Session 2025: विधान परिषद के बाहर मुख्यमंत्री पर भड़कीं राबड़ी देवी, सीएम नीतीश कुमार को धो डाला

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में विपक्ष अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। विधान मंडल की कार्यवाही शुरू होने से पहले विरोधी दल की

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में विपक्ष अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। विधान मंडल की कार्यवाही शुरू होने से पहले विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में आरजेडी के विधायकों ने नारेबाजी की। इसके बाद सदन के भीतर भी राबड़ी देवी और सीएम नीतीश कुमार आपस में भिड़ गए।


राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं और अब राज्य की कानून व्यवस्था को संभालना नीतीश कुमार के बस में नहीं रह गया है। राज्य में हर दिन, चोरी, डकैती, अपहर, बलात्कार, हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं। पूर्णिया में अति पिछड़ा की बेटी को भी नहीं छोड़ रहा है। राज्य का कोई जिला बाकी नहीं है, जहां हर दिन हत्या की घटना नहीं हो रही है। नीतीश सरकार निकम्मी है। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब खुद सरकार नहीं चला रहे हैं। बीजेपी रिमोट से सरकार चला रही है। मुख्यमंत्री के सारे पावर छीन गए हैं और मुख्यमंत्री बिना पावर के हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारा पावर बीजेपी और आरएसएस को दे दिया है। उनके हाथ में अगर सत्ता रहती तो इतना अपहरण नहीं होता। बिहार की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है और वेंटिलेटर पर चली गई है।


इसके बाद विधान परिषद में राबड़ी देवी और नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस हुई है। राबड़ी देवी ने खड़े होकर कहा कि बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ तो इसपर नीतीश कुमार भड़क गए और कहा कि आरजेडी के शासन में कोई काम नहीं हुआ। जब इनके पति हट गए, तो इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। इनके राज में कोई भी व्यक्ति पाँचवीं कक्षा से अधिक नहीं पढ़ सकता था।