ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

Bihar Budget Session 2025: ‘अंजुम आरा को तुरंत पार्टी से निकाल देना चाहिए’ दरभंगा मेयर के बयान पर बीजेपी के बाद गरमाई JDU

Bihar Budget Session 2025: बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल के बयान के बाद अब दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। दरभंगा मेयर ने कहा है कि मुसलमानों

Bihar Budget Session 2025
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बीजेपी विधायक हरीभूषण सिंह बचौल के बयान के बाद अब दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के बयान को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। दरभंगा मेयर ने कहा है कि मुसलमानों को जुमे की नमाज अदा करने के लिए होली में दो घंटे का ब्रेक लगना चाहिए। मेयर के बयान पर सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री का स्पष्ट बयान आया है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी ने दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के बयान पर आपत्ति जताई है और कहा है कि इस तरह का बया सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला बयान है। होली के दिन होली बंद कर दीजिए, ये सब गलत बयान है। बिहार प्रेम और भाईचारा के साथ चलता है। सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर हमारे नेता नीतीश कुमार का बयान रहा है कि पूरा बिहार मेरा परिवार है।


उन्होंने कहा कि सरकार की यह हमेशा कोशिश रही है कि किसी भी जाति या समुदाय के लोगों को साथ कोई अन्याय न हो  और न्याय के साथ विकास सरकार का नारा रहा है। ऐसे बयान से हमलोग किसी तरह का मतलब नहीं रखते हैं। ऐसे लोग अगर किसी भी पार्टी में हैं तो उन्हें तत्काल निकाल ही देना चाहिए। पता नहीं कि अंजुम आरा पार्टी में हैं भी या नहीं हैं।


वहीं निशांत को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि निशांत सीएम फेस हैं या राजनीति में आएं, इसके लिए न अशोक चौधरी के बयान की आवश्यकता है, न अश्विनी चौबे के बयान की आवश्यकता है और ना संजय झा के बयान की आवश्यकता है, जिस दिन निशांत खुद चाहेंगे राजनीति में आना और नीतीश कुमार की ईच्छा होगी तो एक सेकेंड नहीं लगेगा, जहां भी चाहते हैं वह राजनीति में आ सकते हैं, इसमें कहां कोई दिक्कत है।