ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Budget Session 2025: JDU ने लालू को बताया ‘जंगलराज का टाइगर’, सीएम नीतीश को लेकर कही यह बात

Bihar Budget Session 2025: पटना में आरजेडी के समर्थकों द्वारा पोस्टर लगाकर लालू प्रसाद को टाइगर बताने को लेकर खूब सियासत हो रही है। बीजेपी ने जहां सीएम नीतीश कुमार को असली टाइगर बत

Bihar Budget Session 2025
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: पटना में आरजेडी के समर्थकों द्वारा पोस्टर लगाकर लालू प्रसाद को टाइगर बताने को लेकर खूब सियासत हो रही है। बीजेपी ने जहां सीएम नीतीश कुमार को असली टाइगर बताया है तो वहीं जेडीयू ने लालू को जंगलराज का टाइगर करार दिया है जबकि सीएम नीतीश कुमार को कानून का राज वाला टाइगर बताया है।


जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि जंगलराज के टाइगर जिंदा तो हैं ही उससे कौन इनकार कर सकता है। न्यायपालिका ने उनको राजनीतिक तौर पर अयोग्य घोषित कर दिया है। लेकिन अब बदलता दौर है, कानून के राज का टाइगर हैं नीतीश कुमार। नीरज ने कहा कि लालू प्रसाद जंगलराज के टाइगर बने रहें और कानून के राज के टाइगर नीतीश कुमार हैं।


वहीं सदन में आऱजेडी के द्वारा शराबबंदी को खत्म करने की मांग पर उन्होंने कहा कि राजद को अपना संविधान फाडकर मरीन ड्राइव के पास फेंक देना चाहिए क्योंकि उसमे लिखा गया है कि नशाखोरी गलत है। राष्ट्रीय जनता दल ने लोग सभा चुनाव के दौरान शराब बनाने वाली कंपनी से करोड़ों रुपए लिए थे, तो क्या वह महिलाओं के जीवन में आग लगाने के लिए लिए गए थे।


तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन तो करते हैं लेकिन एक बार भी शराबबंदी को सफल बनाने के लिए किसी तरह का कोई अभियान नहीं चलाया। आरजेडी के लोगों को बताना चाहिए कि शराब की कंपनियों को कौन सा आश्वासन दिया था कि राष्ट्रीय जनता दल के खाते में इतना पैसा गया और यही कारण है कि उन्हें महिलाओं का कोप भाजन बनना पड़ा और राजनीतिक श्राप मिला कि चार सीट पर लटक गए।