ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Budget Session 2025: सदन में मजाकिया अंदाज में दिखे सीएम नीतीश, कभी मंत्री का चश्मा छिपाने लगे; तो कभी तेजस्वी से इशारों में की बात

Bihar Budget Session 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आए दिन मुख्यमंत्री कुछ न कुछ ऐसा जरूर कर देते हैं कि वह चर्चा का विषय बन जाता है। मुख्यमंत

Bihar Budget Session 2025
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आए दिन मुख्यमंत्री कुछ न कुछ ऐसा जरूर कर देते हैं कि वह चर्चा का विषय बन जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधानसभा में मजाकिया अंदाज में नजर आए। 


दरअसल, आज सदन के अंदर सीएम नीतीश का अपने सबसे खास मंत्री विजय चौधरी के साथ मजाकिया अंदाज देखने को मिला है। विजय चौधरी के चश्मे को सीएम ने उनसे लेकर अपने डेस्क के नीचे ड्रॉवर में डाल दिया। फिर विजय चौधरी और सीएम नीतीश एक दूसरे को देखते हुए खूब हसने लगे। सीएम चाहते थे की विजय चौधरी बिना चश्मा लगाकर ही कोई जवाब दें।


इसके बाद सीएम नीतीश ने तेजस्वी याजव से अपनी नाक पकड़ कर इशारा करते हुए पूछा कि क्या हुआ जी जो बार बार नाक पकड़ रहे हो। तेजस्वी ने इशारों में ही जवाब दिया लेकिन सीएम नीतीश फिर बैठे बैठे ही तेजस्वी को कुछ बोले, जिसके बाद दोनों लोग ठहाका लगाने लगे। अशोक चौधरी जवाब दे रहे थे तब नीतीश लगातार इशारा करते रहे। 


सीएम नीतीश कुमार कभी चश्मा के तरफ तो कभी फाइल के तरफ इशारा कर रहे थे। सीएम नीतीश स्पीकर और तेजस्वी दोनों के तरफ इशारा में बात कर रहे थे। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने सदन में जोरदार ठहाका लगाया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार सदन से बाहर निकल गए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता