ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज आखिरी दिन, सीएम नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। पहले बजट सत्र 28 मार्च तक चलने वाला था लेकिन ईद के पर्व को लेकर कार्यवाही को एक दिन कम कर दिया गया था। आज

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। पहले बजट सत्र 28 मार्च तक चलने वाला था लेकिन ईद के पर्व को लेकर कार्यवाही को एक दिन कम कर दिया गया था। आज आखिरी दिन के सत्र में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए है। सीएम ने सदन के बाहर हाथ हिलाकर सभी लोगों को अभिवादन किया।


इससे पहले बुधवार को विधानसभा के बाहर फोटो सेश कराया गया था, जिसमें पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्य शामिल थे और एकसाथ बैठकर फोटो शूट कराया था। सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर नंदकिशोर यादव ने ऐलान किया था कि 28 मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। रमजान के आखिरी जुमे के कारण यह फैसला लिया गया है।


बुधवार को विपक्ष ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की थी। विपक्ष के सदस्यों ने सदन के बाहर और भीतर जोरदार हंगामा किया था। विधायकों ने इसे काला कानून करार दिया था और कहा था कि पार्लियामेंट में जो वक्फ संशोधन बिल लाया गया है इसके माध्यम से पूरे देश को आग लगाने की कोशिश की जा रही है। यह कानून केवल अल्पसंख्यक समाज के लिए ही नहीं है बल्कि भारत के संविधान के मूल आत्मा के खिलाफ है।