ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में उठी लालू प्रसाद को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, सरकार ने क्या कहा?

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में बुधवार को आरजेडी की तरफ से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग उठी। गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से राजद विधा

Bihar Budget Session 2025
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में बुधवार को आरजेडी की तरफ से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग उठी। गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से राजद विधायक मुकेश रौशन ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की मांग की।


दरअसल, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद को भारत रत्न देने की मांग लंबे समय से उठती रही है। लालू के समर्थक और चाहने वाले अक्सर इस मांग को उठाते रहे हैं। महुआ का आरजेडी विधायक मुकेश रौशन में आज विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया और सरकार से मांग की कि वह केंद्र सरकार को इसके लिए प्रस्ताव भेजे।


आरजेडी विधायक के गैर सरकारी संकल्प पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि इस तरह का कोई विचार अभी सरकार के पास नहीं है। मंत्री विजय चौधरी ने सदन को बताया की प्रतिवर्ष केंद्र सरकार से अनुसंसा करने का समय सितंबर में प्रक्रिया शुरू होती है अभी सरकार ऐसा कोई विचार नहीं रखती। प्रश्नकर्ता अपना संकल्प वापस लें।


राजद सदस्य अपने संकल्प को वापस वापस लेने के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव ने ध्वनि मत से वोटिंग कराया और गैर सरकारी संकल्प को अस्वीकृत कर दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता