ब्रेकिंग
शराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

BIHAR BJP : इस दिन प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे दिलीप जायसवाल, चुनाव की प्रक्रिया शुरू

BIHAR BJP : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिलीप जायसवाल नामाकंन करेंगे। जायसवाल सबसे पहले 18 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे।

BIHAR BJP
बिहार भाजपा चुनाव
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR BJP : बिहार बीजेपी में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिलीप जायसवाल नामाकंन करेंगे। जायसवाल सबसे पहले 18 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। इसके बाद 19 जनवरी को बापू सभागार में होने वाली राज्य परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा की अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ?


दरअसल, 19 जनवरी को बापू सभागार में  सांगठनिक चुनाव को लेकर बिहार संगठन के चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर बिहार आ रहे हैं। वे 18 जनवरी की शाम में ही बिहार आ जाएंगे। इसके बाद 19 जनवरी को यह तय हो जाएगा की बिहार भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा?हालांकि, यह तय माना जा रहा है कि दिलीप जायसवाल इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित होंगे और 19 जनवरी को इस पर औपचारिक मुहर लग जाएगी।


भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक्क 19 जनवरी को बापू सभागार में पार्टी के प्रदेश परिषद की बैठक होगी। इसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके एक दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिलीप जायसवाल नामांकन करेंगे ताकि प्रदेश परिषद की बैठक में उस पर मुहर लग सके। वहीं भाजपा की निचली इकाइयों का चुनाव संपन्न होने लगा है। 


मालूम हो कि सात जनवरी तक 39 जिलाध्यक्षों का निर्वाचन हो जाएगा। पार्टी की 77 हजार 392 बूथ में से लगभग 55 हजार बूथों के अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। वहीं 1422 मंडल में से 1340 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। पहले पार्टी की 1137 मंडल इकाई ही थी। पार्टी ने इस बार 45 के बदले 52 संगठन जिला बनाया है।


वहीं, इसको लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ.जायसवाल ने कहा कि बूथ, मंडल, प्रखंड से लेकर जिलाध्यक्ष के पद पर नेताओं के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। पार्टी ने इसमें सामाजिक समीकरण का पूरा ख्याल रखा है। केवल अनुसूचित जाति से 103 मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि पहली बार 49 महिलाओं को प्रखंड और मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।


इधर, जिलाध्यक्षों की औपचारिक घोषणा समारोह आयोजित कर की जाएगी। इन कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा के दौरान पार्टी के एक-एक वरीय नेता, क्षेत्रीय प्रभारी, सह क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारी, चुनाव पर्यवेक्षक, सांसद/विधायक मौजूद रहेंगे।