ब्रेकिंग
खेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेशखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमसीमांचल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; किराए के मकान में चल रहा था घिनौना खेलसीएम के साथ वायरल फोटो की भाई वीरेंद्र ने बताई सच्चाई, विरोधियों से पूछा- ऐसा करके क्या साबित करना चाहते हो?दो बच्चों की मां को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा!, पंखा ठीक कराने के लिए महिला ने युवक को घर पर बुलाया था भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, SDPO-SHO को अरेस्ट करने का आदेश

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में घोड़पड़ास का मुद्दा एक बार फिर उठा। बीजेपी विधायक रजनीश कुमार ने किसानों की फसल नुकसान, शूटर्स की कमी और मुआवजा प्रचार न होने को लेकर अपनी ही सरकार से सवाल पूछे।

Bihar Assembly
अपनी ही सरकार से सवाल
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही जारी है। विधानसभा में आज सत्ताधारी दल बीजेपी ने अपनी ही सरकार से सवाल पूछ लिया। तेघड़ा से बीजेपी विधायक रजनीश कुमार ने सदन में घोड़पड़ास का मामला उठाते हुए अपनी ही सरकार से तीखे सवाल पूछे।


बीजेपी विधायक रजनीश कुमार ने सदन में कहा कि राज्य में घोड़पड़ास की जो समस्या है, यह किसी एक जिले या क्षेत्र का नहीं है बल्कि पूरे बिहार का है। मात्र 149 आखेट अबतक किया गया है। सरकार से मैं दो पूरक जानना चाहता हूं। पहला सवाल है कि जो शूटर हैं उनकी संख्या कितनी है। शूटर्स की संख्या समुचित नहीं होने के कारण आखेट नहीं हो पा रही है और समस्या जस की तस बनी हुई है। शूटर्स को भुगतान नहीं किए जाने के कारण वह आखेट के लिए नहीं आ रहे हैं।


वहीं दूसरा सवाल है कि सरकार ने किसानों को नुकसान पर 50 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर भुगतान करने का प्रावधान किया है लेकिन इसकी कोई जानकारी नीचले स्तर पर किसानों के पास नहीं है, तभी इस प्रश्न को सदन में लाया है। सरकार योजना बनाती है लेकिन जब उसका प्रचार प्रसार नहीं होगा तो किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसका प्रचार और प्रसार व्यापक रूप से सरकार को कराना चाहिए।


सरकार की तरफ से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि सदन को बताना चाहता हूं कि पूरे राज्य में दो हजार से अधिक आखेट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर जिले में अलग-अलग शूटर्स की संख्या है। उसके लिए वनरक्षी को नियुक्त किया जाता है, जहां भी ऐसी जरूरत होती है कि घोड़पड़ास किसानों की फसल को नष्ट कर रहे हैं, किसान की तरफ से लिखकर मुखिया को दिया जाता है तो शूटर्स की व्यवस्था की जाती है और जहां तक उनके पैसों के भुतगतान की बात है तो पंचायती राज विभाग की तरफ से इसकी व्यवस्था की जाती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता