ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

BIHAR NEWS : मंत्री अशोक चौधरी और सुनील सिंह में भिडंत, गाली -गलौज तक पहुंच गई बात, सभापति ने विपक्ष को किया मार्शल आउट

बिहार विधान परिषद के आज के सत्र में विवाद और तनाव का माहौल देखने को मिला। सदन की कार्यवाही निर्धारित समय से 15 मिनट लेट शुरू हुई, उसके बाद फिर जो हुआ ....

BIHAR NEWS : मंत्री अशोक चौधरी और सुनील सिंह में भिडंत, गाली -गलौज तक पहुंच गई बात, सभापति ने विपक्ष को किया मार्शल आउट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार विधान परिषद में आज की कार्यवाही में विवाद और नोंकझोंक का माहौल देखने को मिला। सदन की कार्यवाही तय समय से 15 मिनट देर से शुरू हुई। इस पर राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच जमकर भिडंत हो गई और बात गाली -गलौज तक पहुंच गई। उसके बाद सभापति ने विपक्ष के सदस्यों को मार्शल आउट करने का आदेश दिया। 


दरअसल, बिहार विधान परिषद में आज की कार्यवाही में विवाद और नोंकझोंक का माहौल देखने को मिला। सदन की कार्यवाही तय समय से 15 मिनट देर से शुरू हुई। इस पर राजद के विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सभापति से सवाल किया कि आखिर देरी की वजह क्या थी। सवाल के दौरान सत्ता पक्ष केविधान पार्षद घटनाक्रम को ध्यान से देख रहे थे।


इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने अपने स्थान से उठकर तंज कसा और कहा कि "मुझे मालूम है आप हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड हैं। आप बहुत जानकार व्यक्ति हैं और मैं बहुत-बहुत बेवकूफ हूं।" उन्होंने आगे पूछा कि घंटी बजाने से पहले किसी सदस्य को जगह पर बैठने की अनुमति है या नहीं।


तभी राजद के एमएलसी सुनील कुमार ने कहा कि " महोदय, 12:10 पर सदन की कार्यवाही शुरू होगी, क्या यह अनुमति है?"। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि सभापति को विशेष अधिकार हैं। इसी बहस के दौरान अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई। सभापति ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि यह कोई विमर्श का विषय नहीं होना चाहिए और यदि निष्पक्षता पर सवाल उठ रहा है तो वे खेद व्यक्त करते हैं।


इसके बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि उनका सवाल केवल ए हल्के ढंग से पूछा गया था। उसके बाद सुनील कुमार सिंह यह कहने लगे की कल जो घटना सदन में हुई है उसके लिए सीएम को माफ़ी मांगनी चाहिए। तभी अशोक चौधरी ने कहा कि किसी सदस्य को "अरे" शब्द का प्रयोग करना उचित नहीं है और उच्च सदन में बड़े शब्दों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने नियमावली के अनुसार इसका पालन करने की बात कही। 


इन सबके बीच सभापति ने फिर स्पष्ट किया कि प्रश्नकाल में कोई सदस्य अवांछित हल्ला नहीं कर सकता। अगर कोई अधिक हल्ला करना चाहता है तो उसे बाहर जाना होगा। प्रश्नकाल को बाधित करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने विरोधी दल के सभी सदस्यों को पहले सत्र के लिए सदन से बाहर जाने का आदेश दिया। उसके बाद भी बात नहीं बनी एक दिन के लिए विपक्ष को सस्पेंड कर दिया। 


इसके बाद विपक्ष के सदस्य बेल में आकर हंगामा  करने लगे बोर इस बीच राजद के विधायक सुनील सिंह ने अपना आपा खो दिया और बात गाली- गलौज तक पहुंच गई और विपक्ष के मेंबर ने मंत्री को गाली भी दिया। उसके बाद सभापति ने विपक्ष के विधायक को मार्शल आउट करने का आदेश दिया और सदन की कार्यवाही अगले सत्र तक के लिए स्थगित कर दी गई।