ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में अचानक पहुंच गए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, ‘भारत माता जय’ के लगे नारे

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अचानक सदन पहुंचे। पहली बार विधानसभा आने पर सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और ‘भारत माता जय’ के नारे लगे।

Bihar Assembly
बिहार विधानसभा पहुंचे नितिन नबीन
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा की कार्यवाही के बीच बांकीपुर से बीजेपी विधायक और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सदन में पहुंचे, जिसके बाद सदन में मौजूद सदस्यों ने उनका पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया। बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार सदन पहुंचे। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी ने सरकार की तरफ से उनका स्वागत किया।


दरअसल, पटना के बांकीपुर विधानसभा से बीजेपी के विधायक नितिन नबीन पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित हुए हैं हालांकि उन्होंने मंत्री पद से तो इस्तीफा दे दिया है लेकिन विधायक पद से अबतक इस्तीफा नहीं दिया है। बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज नितिन नबीन पहली बार विधानसभा पहुंचे, जहां सत्ताधारी दलों के नेताओं ने पूरे सदन की तरफ से उनका स्वागत किया।


स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि यह बड़े ही हर्ष की बात है कि भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा के सदस्य नितिन नबीन सदन में आए हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। सभी दलों के सदस्यों से आग्रह है कि एक-एक कर उन्हें बधाई दें। 


सबसे पहले मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नितिन नबीन का स्वागत किया और उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ साथ तमाम सदस्यों ने नितिन नबीन को बधाई दी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता