ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बिहार का गालीबाज दारोगा: युवक को गाली देते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

Bihar Police News: मुजफ्फरपुर में एक दारोगा द्वारा युवक से गाली-गलौज और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले को संज्ञान में लेते हुए ग्रामीण एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Bihar Police News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार पुलिस को कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए नजर आ रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की फर्स्ट बिहार-झारखंड पुष्टि नहीं करता है।


बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है।वीडियो में गाली दे रहा शख्स जजुआर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर असलम है जो पुलिस बल के साथ किसी मामले की जांच के लिए गांव पहुंचे थे। जांच के दौरान वहां मौजूद एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई।


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सब इंस्पेक्टर असलम युवक को गाली देते नजर आ रहे हैं। जब युवक गाली देने का विरोध करता है, तो पुलिस अधिकारी द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर कई सवाल खड़े हो गए हैं कि एक ओर वरीय पुलिस अधिकारी थाना स्तर के पदाधिकारियों को आम लोगों से मित्रवत व्यवहार करने की सलाह देते हैं, वहीं दूसरी ओर थाना स्तर पर तैनात अधिकारी खुलेआम गाली-गलौज और मारपीट करते नजर आते हैं।


पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई के लिए एसडीपीओ ईस्ट-1 को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता