ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

भागलपुर के रंगरा पहुंचे VIP चीफ मुकेश सहनी, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

PATNA/BHAGALPUR: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को भागलपुर के रंगरा पहुंचे और स्टेशन पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने पी

भागलपुर के रंगरा पहुंचे VIP चीफ मुकेश सहनी, बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का दिया भरोसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA/BHAGALPUR: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को भागलपुर के रंगरा पहुंचे और स्टेशन पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को पार्टी द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने तत्काल वहां के एसडीओ और सीओ को फोन कर बाढ़ पीड़ितों को मदद देने की बात कही। 


मुकेश सहनी ने रंगरा पहुंचकर कहा कि यह सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित है जबकि पूरा इलाका बाढ़ के पानी से भरा है। यहां के लोग एक महीने से स्टेशन पर शरण लिए हुए हैं लेकिन मदद नहीं दी जा रही है। उन्होंने लोगों से पार्टी की तरफ से मदद देने का भरोसा दिया। 


वही बिहार में जमीन सर्वे पर वीआईपी प्रमुख ने कहा कि जमीन सर्वे की पॉलिसी सही है लेकिन इसमें रैयतों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए। भूमि को लेकर सभी विवादों का हल हो जाना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अधिकारियों पर लगाम लगाने की भी बात कही।


उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार को संविधान से कोई मतलब नहीं है। सरकार गिराना, विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना उनके कार्यप्रणाली का हिस्सा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जबरदस्ती जेल में बंद कर रखा गया था। वे जेल से बाहर भी आए है और इस्तीफा भी दिया है। उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि उन्हें कुर्सी से नही जनता से प्रेम है।