ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

‘चुनावी नतीजे आने से पहले ही तेजस्वी ने मान ली हार’ : NDA को वोट देने की अपील करने पर बोले गिरिराज : कहा- देश द्रोहियों का वोट नहीं चाहिए

BEGUSARAI : पूर्णिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील की है कि वे इंडी गठबंधन को वोट दें। अगर इंडी गठबंधन को व

‘चुनावी नतीजे आने से पहले ही तेजस्वी ने मान ली हार’ : NDA को वोट देने की अपील करने पर बोले गिरिराज : कहा- देश द्रोहियों का वोट नहीं चाहिए
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI : पूर्णिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील की है कि वे इंडी गठबंधन को वोट दें। अगर इंडी गठबंधन को वह वोट नहीं देते हैं तो एनडीए उम्मीदवार को अपना वोट दे दें। तेजस्वी की इस अपील पर बीजेपी का रिएक्शन सामने आया है।


दरअसल, पूर्णिया में अपनी पार्टी की प्रत्याशी बीमा भारती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान तेजस्वी ने मतदाताओं से खास अपील की है। खुले मंच से तेजस्वी यादव ने लोगों से कहा कि वह अगर आरजेडी उम्मीदवार को वोट देते हैं तो ठीक है। अगर आरजेडी को वोट नहीं देते हैं तो फिर एनडीए के उम्मीदवार को ही जीता दें।


तेजस्वी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों ने चुनाव के नतीजे आने से पहले ही हथियार डाल दिए हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। इसीलिए उन्होंने ऐसी बात कही हैं। मुझे खुशी है कि तेजस्वी यादव हमलोगों के लिए जनता से अपील कर रहे हैं और अपनी हार स्वीकार कर रहे हैं।


वहीं, गिरिराज सिंह द्वारा यह कहने पर कि देशद्रोहियों का वोट उन्हें नहीं चाहिए, इसको लेकर पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिंह ने गिरिराज सिंह की शिकायत चुनाव आयोग से की है। इसपर गिरिराज सिंह ने कहा है कि उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि इंडी गठबंधन और कम्यूनिस्ट पार्टी से कि क्या वे देशद्रोहियों का वोट लेंगे। महागठबंधन और कम्यूनिस्ट पार्टी बताए कि क्या वे पाकिस्तान परस्त लोग हैं, उनका वोट लेंगे?


उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन खुलकर कहे कि उन्हें पाकिस्तान परस्त देशद्रोहियों के वोट चाहिए। देश की जनता सोचेंगी कि यह कौन सी पार्टी आ गई है। गिरिराज ने कहा कि मैंने डंके की चोट पर कहा है कि हमें देशद्रोहियों और पाक परस्त लोगों का वोट नहीं चाहिए। हमें देशद्रोहियों का वोट बिल्कुल नहीं चाहिए और अगर इंडी गठबंधन और कम्यूनिस्ट पार्टी को चाहिए तो वह बताए। 


वहीं ओवैसी ब्रदर्श पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी ब्रदर्श और सारे लोगों को मैं चुनौती देता हूं कि वह कहें कि चुनाव जीतने पर वह जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएंगे। तभी समझूंगा कि वे अधिक बच्चे पैदा करने वालों का समर्थन नहीं करते हैं। ओवैसी द्वारा पीएम मोदी को हिटलर बताए जाने पर गिरिराज ने कहा कि मोदी अगर हिटलरशाही करते तो ओवैसी की जुबान नहीं खुलती। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला बोला।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता