ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI : बेगुसराय जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। यह इस भीषण गर्मी से निजात पाने को लेकर तलाब में स्नान करने गया था

तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगुसराय जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। यह इस भीषण गर्मी से निजात पाने को लेकर तलाब में स्नान करने गया था उसी दौरान यह हादसा हुआ है। यह घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के बरैपुरा तलाब की है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना के बाद मृत बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र के बरैपुरा बसहा स्थान के पूर्वी छोर के पोखर में डूबने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान वीरपुर प्रखंड के नौला गांव के वार्ड 20 निवासी नरेश पासवान के 10 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बालक  देर शाम से ननिहाल से लापता था। काफी खोजबीन किया गया तो उसका शव बरैपूरा बसहा स्थान के पूर्वी पोखर में मिला। वह अपने ननिहाल बरैपुरा में रहता था। यह भीषण गर्मी से निजात पाने को लेकर तलाब में स्नान करने गया था उसी दौरान यह हादसा हुआ है।


इधर, घटना की सूचना पाकर वीरपुर थाना के एस आई वीरेंद्र कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि बालक गहरे पानी में चल गया था जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई है।