ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

‘देश को मजबूर नहीं बल्कि मजबूत सरकार चाहिए’ : बेगूसराय में विपक्ष पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह

BEGUSARAI : दो चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद तमाम सियासी दल आगामी पांच चरणों के मतदान की तैयारी में जुट गए हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं। बेगूसराय में

‘देश को मजबूर नहीं बल्कि मजबूत सरकार चाहिए’ : बेगूसराय में विपक्ष पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI : दो चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद तमाम सियासी दल आगामी पांच चरणों के मतदान की तैयारी में जुट गए हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं। बेगूसराय में बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेताओं में देश को चलाने की ताकत नहीं है। देश को मजबूर नहीं बल्कि एक मजबूत सरकार चाहिए। जो जनहित में बड़े फैसले ले सके। बता दें कि बेगूसराय में चौथे चरण में आगामी 13 मई को वोटिंग होनी है। 


अमित शाह ने चुनानी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार, ओडिशा, बंगाल, उत्तर प्रदेश और देशभर में एक करोड़ माताओं को लखपति दीदी बनाने का काम गिरिराज सिंह ने किया है। गिरिराज सिंह नरेंद्र मोदी की सरकार में महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री हैं। केंद्र सरकार ने तीन करोड़ आवास बनाए, जिनमें से ढाई करोड़ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। यह काम भी सांसद गिरिराज सिंह ने ही किया है। इसबार फिर से एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। अगली बार यदि हमारी सरकार बनी तो फिर से तीन करोड नए आवास गरीबों को दिए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि देश को मजबूर नेता नहीं बल्कि मजबूत नेता चाहिए। जो देश को आगे बढ़ाए और उसमें बड़े-बड़े फैसले लेने की ताकत हो। पिछले 70 सालों से राम मंदिर को कांग्रेस पार्टी ने लटका कर रखा था। लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने 10 साल के कार्यकाल में ही इस काम को पूरा कर दिखाया। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लालू यादव, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव सभी लोगों को निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन वे तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए वहां जाने से डर गए। देश के कोने-कोने से लोग पहुंचे लेकिन घमंडिया गठबंधन राजनीति से प्रेरित होकर विरोध करता रहा।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस धारा 370 को 70 साल तक बच्चे की तरह गोद में पालती रही। लेकिन नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में धारा- 370 को समाप्त कर दिया। संसद में राहुल गांधी ने कहा कि इसे मत हटाओ, नहीं तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन साल हो गए कश्मीर में किसी को एक कंकड़ चलाने तक की हिम्मत नहीं हुई। मोदी ने इस देश से आतंकवाद को समाप्त कर दिया है। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार में आए दिन पाकिस्तान से घुसपैठिए आते थे और बम धमाके करके चले जाते थे। लेकिन जब मोदी जी को आपने प्रधानमंत्री बनाया तो उन्होंने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता