ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

batoge to katoge: सियासी घमासान के बीच शादी के कार्ड पर पहुंचा ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा, BJP कार्यकर्ता ने भाई के ब्याह में इनविटेशन कार्ड पर छपवाया

DESK: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंटोगे तो कटोगे का नारा दिया था। इसको लेकर पूरे देश में सियासी घमासान छिड़ गया था। इसी बीच योगी

batoge to katoge: सियासी घमासान के बीच शादी के कार्ड पर पहुंचा ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा, BJP कार्यकर्ता ने भाई के ब्याह में इनविटेशन कार्ड पर छपवाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंटोगे तो कटोगे का नारा दिया था। इसको लेकर पूरे देश में सियासी घमासान छिड़ गया था। इसी बीच योगी का यह नारा अब शादी के कार्ड तक जा पहुंचा है। बीजेपी के कार्यकर्ता ने अपने भाई की शादी के इनविटेशन कार्ड पर योगी का यह नारा छपवाया है।


दरअसल, देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव और 13 राज्यो में होने वाली उपचुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ा हुआ है। इसी बीच योगी का एक नारा सुर्खियों में आ गया है। हरिय़ाणा विधानसभा चुनाव के दौरान हिंदुओं को एकजुट करने के लिए योगी आदित्यनाथ ने बंटोगे तो कटोगे का नारा दिय़ा था। 


इस नारे को बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में खूब तूल दे रहे हैं और कह रहे हैं कि बंटोगे तो कटोगे। इसी बीच गुजरात के भावनगर के बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने भाई की शादी के कार्ड पर योगी का नारा ‘बंटोगे तो कटोगे’ छपवाया है। शादी के इस कार्ड में स्वच्छता अभियान और स्वदेशी अपनाने पर भी जोर दिया गया है। 


बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी चुनावी रैलियों में लगातार यह नारा लगा रहे हैं कि ‘बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे’। आगामी 23 नवंबर को बीजेपी नेता के भाई की शादी होनी है लेकिन इससे पहले ही यह शादी चर्चा का विषय बन गई है।

टैग्स