ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: BJP ने नए उम्मीदवार का किया एलान, अभिषेक कुमार की जगह ये होंगे कैंडिडेटबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा खेल, बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार नहीं लड़ेंगे चुनावसदर थाना का DIG ने किया औचक निरीक्षण, सादे लिवास में घूम रहे ASI और चौकीदार पर गिरी गाजBihar News: जेडीयू का बड़ा एक्शन, पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को पार्टी से किया निष्कासित....बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, कल कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनीबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: BJP ने नए उम्मीदवार का किया एलान, अभिषेक कुमार की जगह ये होंगे कैंडिडेटबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा खेल, बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार नहीं लड़ेंगे चुनावसदर थाना का DIG ने किया औचक निरीक्षण, सादे लिवास में घूम रहे ASI और चौकीदार पर गिरी गाजBihar News: जेडीयू का बड़ा एक्शन, पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को पार्टी से किया निष्कासित....बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, कल कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा खेल, बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार नहीं लड़ेंगे चुनाव

Bankipur Assembly By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उनके फैसले के बाद बीजेपी नए उम्मीदवार के नाम पर मंथन कर रही है और राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।

Bankipur Assembly By Election
बांकीपुर का चुनावी रण!
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bankipur Assembly By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी ने चुनावी मैदान से हटने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपना नामांकन भी वापस ले लिया है। अभिषेक बंटी ने इस संबंध में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे।



पारिवारिक कारणों का दिया हवाला

अभिषेक सिन्हा बंटी ने चुनाव नहीं लड़ने की कोई स्पष्ट वजह सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार उन्होंने पार्टी नेतृत्व को पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव से हटने की जानकारी दी है। उन्होंने शुक्रवार शाम पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। खास बात यह है कि उन्होंने एक दिन पहले ही बांकीपुर सीट से उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था।



बीजेपी के सामने नए उम्मीदवार की चुनौती

अभिषेक बंटी के पीछे हटने के बाद बीजेपी के सामने अब कम समय में नया उम्मीदवार तलाशने की चुनौती खड़ी हो गई है। बांकीपुर विधानसभा सीट पर नामांकन की अंतिम तारीख 13 जुलाई है। उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। ऐसे में बीजेपी को जल्द ही नए चेहरे पर फैसला लेना होगा।



नितिन नवीन के करीबी रहे हैं अभिषेक बंटी

अभिषेक सिन्हा बंटी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बांकीपुर सीट से पांच बार विधायक रहे नितिन नवीन के करीबी माने जाते हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले वह पटना महानगर और मंडल स्तर पर भी पार्टी की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। पिछले करीब दो दशक से वह बांकीपुर और पटना में बीजेपी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद बांकीपुर सीट खाली हुई थी। इसके बाद बीजेपी ने उपचुनाव में एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया था।



नामांकन के समय मौजूद थे बड़े नेता

अभिषेक बंटी के नामांकन के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसके बाद पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने उनके समर्थन में वोट की अपील की थी। अब अभिषेक बंटी के चुनाव से हटने के बाद बांकीपुर सीट पर बीजेपी की अगली रणनीति और नए उम्मीदवार के नाम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।





रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता