ब्रेकिंग
सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात✦सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦विपक्ष के प्रदर्शन के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली से आगरा तक अतिरिक्त जवान तैनात

बड़ी खबर : मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा में सेंध, इस बहाने नजदीक आया शख्स ; अब उठने लगे सवाल

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को भेदते हुए एक शख्स ने

बड़ी खबर : मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा में सेंध, इस बहाने नजदीक आया शख्स ; अब उठने लगे सवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को  भेदते हुए एक शख्स ने उन्हें बुके थमा दी। इस घटना के बाद पुरे सुरक्षा महकमे में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। गनीमत, यह रहा कि इस युवक के इरादे नेक थे इस वजह से सरसंघचालक को अधिक समस्या नहीं हुई है। 


दरअसल, शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे संघ प्रमुख के ऐतिहासिक महर्षि मेंहीं कुप्पा घाट आश्रम के दौरे में बिना आमंत्रण के सुरक्षा घेरे को भेदते हुए युवक ने संघ प्रमुख के बेहद करीब जा कर आराम से उन्हें बुके थमा दिया। हालांकि,यह युवक दूधेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी है और इसकी पहचान मुन्ना पांडेय के रूप में हुई है। लिहाजा संघ प्रमुख को कोई अधिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। 


वहीं, जेड प्लस घेरे की सुरक्षा में बिना आमंत्रण के आमजन के आ जाने और सुरक्षा में लगे अमले को इसका अहसास नहीं पाने के इस पुरे वाकये को बड़ी चूक मानी जा रही है। अब इस मामले की जांच आला सुरक्षा अधिकारी कर रहे हैं।  सुरक्षा व्यवस्था में हुई इस बड़ी चूक को लेकर सिटी डीएसपी ने थोड़ी फूर्ति जरूर दिखाई है। लेकिन, अब ही सवाल यही है कि आखिर यह चूक हुई है। 

बड़ी खबर : मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा में सेंध, इस बहाने नजदीक आया शख्स ; अब उठने लगे सवाल

मालूम हो कि, भारत में Z+ सुरक्षा सर्वोच्च श्रेणी की सुरक्षा मानी जातती है। Z+ सुरक्षा में संबंधिक व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। सुरक्षा में लगा हर एक कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है। इसके साथ ही इस जत्थे में आधुनिक हथियार भी होते हैं। भारत में Z+ सुरक्षा पाने वालों में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े चेहरे शामिल हैं। इसके बाद भी इस में चूक हो जाना बड़ा सवाल पैदा कर रहा है।