ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

मंगल बाबू आंकड़ा छोड़िए, PMCH में गर्भवती महिला को नहीं मिली ट्रॉली, गश खाकर सड़क पर गिरी

PATNA : सदन में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बिहार में बेहतर होती स्वस्थ्य व्यवस्था को लेकर भले ही लाख दावा करे लें, लेकिन जमीनी हकीकत मंत्री जी के सारे दावों की पोल खोल कर रख देती है.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : सदन में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बिहार में बेहतर होती स्वस्थ्य व्यवस्था को लेकर भले ही लाख दावा करे लें, लेकिन जमीनी हकीकत मंत्री जी के सारे दावों की पोल खोल कर रख देती है. पटना के पीएमसीएच में कुव्यस्था का जो आलम है उसके सामने मुजफ्फरुपुर के एसकेएमसीएच की बात करना बेमानी होगी. पटना के पीएमसीएच में एक गर्भवती महिला टॉली के लिए दर दर भटकती रही. लेकिन सुशासन के स्वास्थ्य मंत्री के राज में बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में गर्भवती महिला के लिए एक टॉली का भी इंजताम नहीं हो पाया. मजबूरन महिला का पति उसे उस गंभीर हालत में पैदल इमरजेंसी से प्रसूति विभाग ले जाता है. महिला की हालत इतनी खराब रहती है कि कि वो रास्ते में गश खाकर गिर जाती. आसपास के लोग मदद करते हैं तब जाकर उस महिला को प्रसूति विभाग तक ले जाया जाता है. सारा अमला पटना में होते हुए भी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल की ये हालत बताती है कि सदन में माइक थामकर जोर जोर-जोर से जो अपनी पीठ थप-थपाने के लिए आंकडे पेश किए गए वो कितना सही है. पटना से राजन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता