ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बारिश में टपकने लगी नई संसद, अखिलेश कांग्रेस बोले- भाजपा सरकार में पेपर से लेकर छत तक सब कुछ लीक

DESK : दिल्ली में बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला है। शहर के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए। स्कूलों को भी बंद कर दिए गए हैं। इस बीचनए संसद भवन परिसर में भी पानी जमा हो गय

बारिश में टपकने लगी नई संसद, अखिलेश कांग्रेस बोले- भाजपा सरकार में पेपर से लेकर छत तक सब कुछ लीक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : दिल्ली में बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला है। शहर के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए। स्कूलों को भी बंद कर दिए गए हैं। इस बीचनए संसद भवन परिसर में भी पानी जमा हो गया। बारिश इतनी हुई कि छत से पानी टपकने लगा। इसके बाद इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने इसके लिए सरकार पर निशाना साधा है। विपक्षी दल पुरानी संसद से इसकी तुलना कर रहे हैं।


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा, 'इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है। जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी सोच-समझकर बनायी गयी डिज़ाइन का हिस्सा होता है या फिर...।'


इसके साथ ही कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने भी ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ''बाहर पेपर लीक, अंदर पानी का रिसाव। राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली संसद लॉबी में हाल ही में पानी का रिसाव, नए भवन में मौसम संबंधी समस्याओं को उजागर करता है। निर्माण पूरा होने के सिर्फ एक साल बाद ही ऐसी स्थिति हो गई है। इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया गया।''


उधर, दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने घोषणा की कि भारी बारिश के कारण शहर में बृहस्पतिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज शाम हुई बहुत भारी बारिश और कल भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी सरकारी और निजी स्कूल एक अगस्त को बंद रहेंगे।’’ इसके साथ ही भारी बारिश के कारण उत्तरी दिल्ली के सब्ज़ी मंडी इलाके में रॉबिन सिनेमा के पास एक मकान ढह गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज में एक अन्य घटना में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई।