ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

राजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Bihar News: औरंगाबाद की वास्तु विहार सोसाइटी में चोरों ने एक ही रात में बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत चार बंद मकानों को निशाना बनाया। संतोष सिंह के घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद शहर स्थित वास्तु विहार सोसाइटी में चोरों ने एक ही रात में चार बंद मकानों को निशाना बनाया। इनमें बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का आवास भी शामिल है। चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि राजेश राम के घर से कितने और कौन-कौन से सामान चोरी हुए हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।



जानकारी के मुताबिक, राजेश राम एक दिन पहले अपने घर में ताला लगाकर पटना के लिए रवाना हुए थे। रविवार शाम आवास की देखरेख करने वाले केयरटेकर जितन ने भी घर में ताला लगाया और अपने गांव चले गए। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता सूरज राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। राजेश राम के औरंगाबाद लौटने के बाद ही चोरी गए सामान की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।



चोरी की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चार संदिग्ध बाउंड्री फांदकर सोसाइटी के अंदर प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि संदिग्ध करीब एक घंटे तक सोसाइटी के अंदर रहे। 



वारदात को अंजाम देने के बाद वे उसी रास्ते से बाउंड्री फांदकर बाहर निकल गए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। चोरों ने राजेश राम के घर के अलावा तीन अन्य बंद मकानों को भी निशाना बनाया। सबसे बड़ी चोरी संतोष सिंह के घर में हुई, जहां से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है।



जानकारी के अनुसार, संतोष सिंह फिलहाल देवघर गए हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी अपने बेटे के साथ कर्मा रोड स्थित अपनी बहन के घर गई थीं। सुबह जब वह वास्तु विहार स्थित आवास पहुंचीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर अलमारी भी टूटी हुई थी और उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।



इसके अलावा चोरों ने प्रदीप सिंह और बृजेश कुमार के बंद मकानों का भी ताला तोड़ा। दोनों घरों से चोरी हुए सामान की कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है। घटना के बाद बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उनके घर से क्या चोरी हुआ, यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।



वास्तु विहार सोसाइटी में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 14 महीने पहले भी सोसाइटी के फेज-1 और फेज-2 में चोरी की घटनाएं हुई थीं। उस समय भी पुलिस ने जांच की थी, लेकिन अब तक चोरों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिलने की बात कही जा रही है।



एक बार फिर एक ही रात में चार घरों में चोरी होने के बाद सोसाइटी के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल मुफस्सिल थाना पुलिस CCTV फुटेज के साथ पुरानी चोरी की घटनाओं के रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता