ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार का एक ऐसा सीट जहां तीन घंटे में महज 3 वोट ही पड़ सके ; जानिए क्या है मतदाताओं की उदासीनता की मुख्य वजह

AURNGABAD : बिहार के औरंगाबाद लोकसभा सीट पर आज पहले चरण के तहत मतदान जारी है। यहां वर्तमान सांसद सुशील सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस सीट पर एनडीए और इंडिया गठ

बिहार का एक ऐसा सीट जहां तीन घंटे में महज 3 वोट ही पड़ सके  ; जानिए क्या है मतदाताओं की उदासीनता की मुख्य वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURNGABAD : बिहार के औरंगाबाद लोकसभा सीट पर आज पहले चरण के तहत मतदान जारी है। यहां वर्तमान सांसद सुशील सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी के रूप में अभय कुशवाहा और एनडीए गठबंधन से भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह मैदान में हैं। यहां सुबह 11 बजे तक  15.04 प्रतिशत मतदान होने की सूचना  है। इसके बाबजूद इस लोकसभा सीट से एक रोचक जानकारी निकल कर सामने आ रही है। यहां एक बूथ पर सुबह मतदान शुरू होने के तीन घंटे बीत जाने के बाद भी मात्र तीन मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिससे यहां तीन घंटे में केवल तीन वोट ही पड़े हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद लोकसभा के नेहुटा गांव स्थित बूथ संख्या- 97 पर मात्र तीन वोट ही कास्ट हो पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास से यह गांव काफी दूर है। इतना ही नहीं, आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाबजूद यह इलाका मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। ऐसे में पोलिंग बूथ दूर होने और आवागमन की सुविधा के अभाव में लोग मतदान केंद्र पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। 


वहीं, इस मतदान केंद्र पर वोटरों की संख्या की बात करें तो यहां कुल 944 वोटर हैं। जिनमे 524 पुरुष और 420 महिला वोटर शामिल हैं। इसके बाद भी लोग मतदान केंद्र पर नहीं पहुंच रहे और यहां मतदान को लेकर लोगों में उत्साह भी नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में अब समस्या यह है कि इस पर चुनाव आयोग आगे क्या निर्णय लेता है। 


उधर, इस पूरे मामले में मतदान करवाने मतदान अधिकारियों से जब संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि मुझे इस संदर्भ में कोई विशेष जानकारी नहीं है। फिलहाल हमने अपने वरीय अधिकारियों को इस मामले से अवगत करवाया दिया है। लिहाजा वह जो भी निर्णय लेंगे, उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल तीन घंटे बीत जाने के बाद यहां मात्र तीन लोगों ने ही मतदान किया है।