ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

Bihar Crime News: वैशाली सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि पर फायरिंग, बेल बजाकर बाहर बुलाया और चला दी गोली

Bihar Crime News: चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला हुआ है हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए हैं.

Bihar Politics
अपराधियों के हौसले बुलंद
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां वैशाली की लोजपा सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशों ने पहले घर के दरवाजा खोलने के बेल बजाया और जैसे ही सांसद प्रतिनिधि ने दरवाजा खोला बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।


जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र के सहिला रामपुर गांव में बुधवार की सुबह वैशाली सांसद वीणा देवी के प्रतिनिथि अनीश कुमार के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। उनके घर पर हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। बाइस सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। 


हमलावरों ने घर का बेल बजाया और जैसे ही अनीश कुमार बाहर निकले फायरिंग शुरू कर दी हालांकि सांसद प्रतिनिधि बाल-बाल बच गए। गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है।


इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे वीणा देवी के प्रतिनिधि के घर के बाहर बदमाश खड़े हैं। एक बदमाश घर के दरवाजे पर दस्तक देता है और घंटी बजाता है वहीं दूसरा बदमाश निगरानी कर रहा होता है। दरवाजा खुलते ही बदमाश फायरिंग कर देते हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता