ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

आतिशी का BJP पर हमला, कहा-10 दिन बाद भी CM पर कोई फैसला नहीं, भरोसा नहीं कर पा रहे PM मोदी

Atishi Targets BJP: दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि 10 दिन बाद भी CM पर कोई फैसला नहीं हुआ है। पीएम अपने विधायकों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

Atishi Targets BJP
आतिशी का BJP पर हमला
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Atishi Targets BJP: दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी पर हमला बोला है।  वजह है 10 दिन बीत जाने के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर कोई फैसला ना कर पाना। आतिशी ने दावा करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।


आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि, दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हुए 10 दिन बीत चुके हैं। दिल्ली की जनता इंतजार करती रह गई, लेकिन बीजेपी मुख्यमंत्री पर कोई फैसला नहीं ले पाई। आज ये साबित हो गया है कि भाजपा के पास दिल्ली की सरकार चलाने के लिए कोई चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी को 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है। उन्हें पता है कि इन 48 विधायकों में से कोई भी सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता।'


सत्ता जाने के बाद से आतिशी लगातार बीजेपी पर हमलावर है। इससे पहले AAP नेता आतिशी ने कहा था कि दिल्ली के लिए बीजेपी विपदा बन गई है। AAP सरकार के जाते ही दिल्ली का पावर सेक्टर चरमरा गया है। उन्होंने राजधानी दिल्ली में बिजली कटौती के दावे करते हुए बीजेपी पर हमला बोला था। आतिशी ने कहा था कि बीजेपी की सरकार आने के बाद से लगातार बिजली में कटौती हो रही है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता