ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

अररिया में चुनाव प्रचार के दौरान बिगड़ी तेजस्वी की तबीयत, पीठ में दर्द होने की वजह से सुरक्षा कर्मियों ने कार तक पहुंचाया

ARARIA: राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अररिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अचानक पीठ में दर्द होने के कारण तेजस्वी

अररिया में चुनाव प्रचार के दौरान बिगड़ी तेजस्वी की तबीयत, पीठ में दर्द होने की वजह से सुरक्षा कर्मियों ने कार तक पहुंचाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अररिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अचानक पीठ में दर्द होने के कारण तेजस्वी यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। हालत यह हो गयी कि सुरक्षा कर्मियों को उन्हें पकड़कर मंच से कार तक पहुंचाना पड़ा। 


तेजस्वी यादव लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जिस दिन वो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित नहीं किये होंगे। प्रचंड गर्मी, चिलचिलाती धूप और लू के बीच तेजस्वी यादव एक दिन वो 6 जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। अभी तक करीब 100 जनसभाएं वो कर चुके हैं। अररिया के फारबिसगंज में आज उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया। 


तभी अचानक उनके पीठ में दर्द उठ गया। दर्द के कारण उन्हें चलने में दिक्कत होने लगी। उनकी परेशानी को देखते हुए समर्थक और सुरक्षा कर्मी सामने आए तब मंच से हाथ पकड़कर उन्हें कार तक पहुंचाया गया। इसका वीडियो अब सामने आया है जिसमें यह नजर आ रहा है कि सुरक्षा कर्मी और समर्थक उन्हें मंच से कार तक पहुंचा रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए आज तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि उन्होंने अपने हेलिकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया है। वे अपने हेलिकॉप्टर के ब्लॉक में भी उतार रहे हैं। 




टैग्स