ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

अपराधी नहीं है आनंद मोहन, बोले पूर्व CM ...:मैं उन्हें बुरा आदमी नहीं मानता, कानून संशोधन पर कहा- इसका रिजल्ट वक्त बताएगा

JAMUI : आइएएस अधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई संबंधी खबरों को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म है। इस बीच अब बिह

अपराधी नहीं है आनंद मोहन, बोले पूर्व CM ...:मैं उन्हें बुरा आदमी नहीं मानता, कानून संशोधन पर कहा- इसका रिजल्ट वक्त बताएगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : आइएएस अधिकारी जी कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई संबंधी खबरों को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म है। इस बीच  अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आनंद मोहन का समर्थन किया है।  मांझी ने कहा है कि, मैं आनंद मोहन को अपराधी नहीं मानता वो बुरे इंसान नहीं हो सकते हैं, दूसरे लोग चाहे जो समझें।


दरअसल, जीतन राम मांझी ने सोमवार को जमुई में गरीब संपर्क पदयात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं आनंद मोहन को बुरा आदमी नहीं मानता हूं, दूसरे लोग चाहे जो समझे। मांझी ने कहा कि- आनंद मोहन की बातों को देखने के बाद वह क्रिमिनल नेचर के इंसान नहीं लगते। उन्होंने एक नहीं बल्कि कई किताबें लिखी है। इसलिए मैं नहीं मानता हूं कि आनंद मोहन के छूट जाने से गरीब पर बहुत अत्याचार होगा। 


इसके आलावा पूर्व सांसद आनंद मोहन की संभावित रिहाई को लेकर उन्होंने कहा कि- कानून में बिहार सरकार ने जो संशोधन किया है वह बिहार सरकार का अपना निर्णय है। सरकार सोच-विचार कर ही कानून में संशोधन किया होगा। मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि, ऐसा कानून सबके लिए होना चाहिए। बिहार सरकार ने यह फैसला सोच समझ के लिया होगा।  हम हम यह नहीं कह सकते हैं कि, इससे क्या भला होगा या बुरा होगा।


मांझी ने इस दौरान केन्द्र सरकार भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वो 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया गया। महंगाई कंट्रोल करने का वादा किया, नौकरी देने का वादा किया था लेकिन न तो महंगाई कम हुई और न ही बेरोजगारों को नौकरी मिली। 


इधर, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। एनडीए का उन पर साथ में मिलकर चुनाव लड़ने का दबाव है, लेकिन उन्होंने नीतीश कुमार के साथ रहने की कसम खाई है। वहीं, जनसंख्या वृद्धि को लेकर कहा कि गरीबी और गरीबों के कारण जनसंख्या वृद्धि हो रही है। भारत सरकार को इस पर ध्यान देनी की जरूरत है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता