ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Amit Shah Bihar Visit: चुनाव से पहले अमित शाह का बिहार दौरा, पटना में आज देर रात कोर कमेटी की बैठक, गोपालगंज में बड़ी रैली को करेंगे संबोधित

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। बिहार में होने वाले चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

 Amit Shah Bihar Visit
चुनाव से पहले अमित शाह का बिहार दौरा
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Amit shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। जहां वे राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर कई अहम बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत NDA के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे और सहकारिता क्षेत्र को मजबूती देने के लिए कई योजनाओं की सौगात भी देंगे। अमित शाह आज शाम 7:45 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे भाजपा मुख्यालय जाकर पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं देर रात भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक होगी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।


अमित शाह रविवार सुबह पटना में सहकारिता विभाग के एक भव्य समारोह को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे गोपालगंज जिले में एक बड़ी रैली करेंगे, जहां वे जनता को संबोधित करेगे। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शाह की ये रैली बेहद अहम मानी जा रही है। गोपालगंज से लौटने के बाद अमित शाह NDA की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर होगी। इसमें भाजपा, जद(यू), लोजपा (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में सीट बंटवारे, चुनावी रणनीति और गठबंधन की मजबूती को लेकर चर्चा हो सकती है।


अपने दौरे के दौरान अमित शाह बिहार को सहकारिता क्षेत्र में बड़ी सौगात देंगे। रविवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वे राज्य की 5350 पैक्स, मत्स्यजीवी सहयोग समितियों, बुनकर समितियों, 1000 दुग्ध उत्पादक समितियों, 300 ब्लॉक लेवल सब्जी उत्पादक समितियों और 300 हैंडलूम वीवर्स समितियों को नए अवसर देने की घोषणा करेंगे। साथ ही, मखाना प्रोसेसिंग सेंटर की स्थापना का ऐलान भी किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता