ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा : बिहार के इतने सांसद और विधायक के खिलाफ हैं हेट स्पीच के आरोप; जानिए पूरा डाटा

PATNA : सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद हेट स्पीच के मामलों में कमी नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एडीआर रिपोर्ट जारी की गयी है। जिसमें बिहार के तीन सांसद और तीन विधायकों

ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा : बिहार के इतने सांसद और विधायक के खिलाफ हैं हेट स्पीच के आरोप; जानिए पूरा डाटा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद हेट स्पीच के मामलों में कमी नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एडीआर रिपोर्ट जारी की गयी है। जिसमें बिहार के तीन सांसद और तीन विधायकों के खिलाफ भी हेट स्पीच के मामले दर्ज है। एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) के रिपोर्ट की मानें तो देशभर में 107 सांसदों और विधायकों पर हेट स्पीच देने के आरोप में मामले दर्ज हैं। आकड़ों की मानें पिछले 5 सालों में 480 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिन पर नफरत फैलाने के आरोप में मामले दर्ज हैं। 


एडीआर रिपोर्ट की माने तो चुनावी हलफनामे में 33 सांसदों ने अपने खिलाफ हेट स्पीट के मामलों की जानकारी दी है। जिनमें यूपी के 7, तमिलनाडु के 4, तमिलनाडु, कर्नाटक और बिहार के 3-3, महाराष्ट्र, असम, गुजरात और पश्चिम बंगाल के 2-2 और ओडिशा, केरल, मध्यप्रदेश, झारखंड और पंजाब से 1-1 शामिल हैं। इन 33 सांसदों में से 22 सांसद बीजेपी के यानी 66 फीसदी हैं। 


वहीं, विधायकों के बात करें तो, 74 विधायकों के खिलाफ हेट स्पीच के मामले दर्ज हैं। एडीआर रिपोर्ट की मानें तो जिन 74 विधायकों के चुनावी हलफनामों का विश्लेषण किया गया, उनमें यूपी और बिहार के 9-9, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 6-6, तमिलनाडु और असम के 5-5, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और गुजरात के 4-4, उत्तराखंड और झारखंड के 3-3, पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक के 2-2 और मध्यप्रदेश-ओडिशा के 1-1 शामिल हैं। 


मालूम हो कि, देशभर में हेट स्पीच को लेकर अलग अलग तरह के कानून हैं। भारतीय दंड संहिता के अनुसार, धारा 124ए (राजद्रोह), धारा 153ए, धारा 153बी, 295ए (तीन साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान) और 298, धारा 505 (1) और (2) के तहत सजा का प्रावधान हैं। वहीं जन प्रतिनिधि कानून के तहत भी कार्रवाई की जाती है।