ब्रेकिंग
कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार

सियासी कयासों के बीच अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तेजस्वी, सीएम नीतीश से की मुलाकात

PATNA: बिहार की सियासत में चल रही तरह-तरह की कयासों के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। सीएम आवास में तेजस्वी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है।

सियासी कयासों के बीच अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तेजस्वी, सीएम नीतीश से की मुलाकात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में चल रही तरह-तरह की कयासों के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। सीएम आवास में तेजस्वी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। साल 2024 में पहली बार तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई है। बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से लालू-तेजस्वी से नीतीश कुमार की नाराजगी की बातें सामने आ रही थी, इसी बीच तेजस्वी गुरुवार को अचानक सीएम हाउस पहुंच गए।


दरअसल, बिहार की सियासत में पिछले कुछ हफ्तों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच खटाख की खबरें आ रही थी।कहा जा रहा था कि दोनों नेताओं की बीच नाराजगी का ही नतीजा है कि तेजस्वी सरकारी कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा नहीं कर रहे। दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक में भी लालू-तेजस्वी से नीतीश कुमार की नाराजगी नजर आई थी।


सियासी गलियारे से खबर आई कि जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह लालू प्रसाद से मिलकर जेडीयू को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और हवाला दिया कि चुनावी तैयारी में जुटने के कारण वे पार्टी के समय नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार ने जेडीयू की कमान अपने हाथ में ले ली और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर पटना लौटे लेकिन नाराजगी कम नहीं हुई। पहली जनवरी को नए साल की बधाई देने न तो तेजस्वी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और ना ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई देने राबड़ी आवास पहुंचे।


इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा शुरू हो गई। सियासी गलियारे में यह चर्चा तेज हो गई कि और गठबंधन के कई दल नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के लिए तैयार हैं और अगली बैठक में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेस से नीतीश की बढ़ती नजदीकी को देखकर आरजेडी डैमेज कंट्रोल में जुट गई और आरजेडी नीतीश कुमार को सबसे अनुभवी नेता बताने लगी। तरह-तरह की सियासी कयासों के बीच तेजस्वी यादव अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम नीतीश से मुलाकात की है। नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात के बाद एक बार फिर से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।