ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ से हाहाकार: 7 जिलों के पौने तीन लाख लोग प्रभावित, राहत के लिए सम्राट सरकार ने वायुसेना से मांगी मदद✦मौत के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, वैशाली में ठेले पर शव ले जाने को मजबूर हुआ परिवार✦Ganga Ropeway : गंगा पर बनेगा रोपवे, सीधे हरिहरनाथ मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, इतने दिन में शुरू होगा काम ✦बिहार में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार जंगल में पेड़ से टकराई, आधा दर्जन युवक घायल; एक की हालत नाजुक✦बिहार MLC चुनाव: अनुज सिंह के नामांकन में खुली जीप पर सवार अनंत सिंह ने दिखाया दम, नीरज कुमार को लेकर क्या बोले?✦बिहार में बाढ़ से हाहाकार: 7 जिलों के पौने तीन लाख लोग प्रभावित, राहत के लिए सम्राट सरकार ने वायुसेना से मांगी मदद✦मौत के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, वैशाली में ठेले पर शव ले जाने को मजबूर हुआ परिवार✦Ganga Ropeway : गंगा पर बनेगा रोपवे, सीधे हरिहरनाथ मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, इतने दिन में शुरू होगा काम ✦बिहार में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार जंगल में पेड़ से टकराई, आधा दर्जन युवक घायल; एक की हालत नाजुक✦बिहार MLC चुनाव: अनुज सिंह के नामांकन में खुली जीप पर सवार अनंत सिंह ने दिखाया दम, नीरज कुमार को लेकर क्या बोले?

बिहार MLC चुनाव: अनुज सिंह के नामांकन में खुली जीप पर सवार अनंत सिंह ने दिखाया दम, नीरज कुमार को लेकर क्या बोले?

बिहार MLC चुनाव में पटना स्नातक सीट से जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के नामांकन के दौरान जदयू विधायक अनंत सिंह उनके साथ नजर आए। अनंत सिंह ने अनुज सिंह की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें 500 प्रतिशत जीत की उम्मीद है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह भी खुली जीप में ताल ठोकते नजर आए। 



मोकामा से जेडीयू विधायक अपनी पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन में खुली जीप में पहुंचे। अनुज सिंह को अनंत सिंह पहले ही समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। नामांकन के दौरान अनंत सिंह ने अनुज सिंह की जीत को लेकर अपने भरोसे का इजहार किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें अनुज सिंह की जीत की 500 प्रतिशत उम्मीद है।



अनंत सिंह ने कहा कि मेरा मालिक जनता है और वो ही मेरा भगवान है। उन्होंने कहा कि जनता वोट देगी और उन्हें भरोसा है कि जीत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के फैसले को कोई नहीं बदल सकता। जब उनसे पूछा गया कि पटना स्नातक सीट से जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार भी चुनाव मैदान में हैं, तो अनंत सिंह ने कहा कि कई उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और बाकी सभी हारेंगे।



अनंत सिंह ने कहा कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है और इस चुनाव में कोई पार्टी सिंबल नहीं होता। उन्होंने नीरज कुमार को लेकर कहा कि उन्होंने उनके खिलाफ चार चुनावों में काम किया है। अनंत सिंह ने 28 सितंबर को ही स्पष्ट कर दिया था कि वह अनुज सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा था कि अनुज सिंह के नामांकन के बाद वह उनके लिए पूरे क्षेत्र में वोट मांगेंगे। साथ ही उन्होंने नीरज कुमार के साथ अपने पुराने विवाद को व्यक्तिगत मामला बताया था। 



उन्होंने यह दावा भी किया था कि नीरज कुमार कभी आरसीपी सिंह खेमे में थे और उनके मोकामा स्थित घर में हथियार व विस्फोटक रखे जाने की कथित साजिश में उस खेमे की भूमिका थी। बता दें कि बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर डॉ. अनुज सिंह और जदयू के नीरज कुमार के बीच मुकाबला है। जन सुराज ने अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जदयू ने नीरज कुमार को फिर से मैदान में उतारा है और जेडीयू विधायक अनंत सिंह पीके की पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता