ब्रेकिंग
Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय

बिहार में MLC चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 8 में से 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। AAP बाकी 4 सीटों पर भी जल्द प्रत्याशी उतारेगी। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा।

Bihar MLC election 2026
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar MLC Election: आम आदमी पार्टी (AAP) बिहार विधान परिषद की 8 खाली हो रही सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी ने इनमें से 4 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बाकी 4 सीटों पर भी जल्द प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।



AAP ने पटना स्नातक सीट से हिमांशु पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दरभंगा शिक्षक सीट से शंभूनाथ ठाकुर चुनाव मैदान में होंगे। तिरहुत स्नातक सीट से ऋषि अग्रवाल और कोसी स्नातक सीट से वकील मैथ्यू देव को पार्टी ने टिकट दिया है।



AAP के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने गुरुवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी शेष चार सीटों पर भी जल्द अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी। जिन चार सीटों पर AAP के उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है, उनमें पटना शिक्षक, सारण शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और दरभंगा स्नातक सीट शामिल हैं।



राकेश यादव ने निर्वाचन आयोग से बिहार विधान परिषद चुनाव की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र तरीके से कराने की मांग की। उन्होंने बिहार के जागरूक और शिक्षित मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील भी की।



आम आदमी पार्टी ने बिहार MLC चुनाव की सभी 8 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी की ओर से फिलहाल 4 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, जबकि बाकी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम जल्द सामने आने की उम्मीद है।



बिहार के चुनावों में आमतौर पर सत्ताधारी NDA और विपक्षी महागठबंधन के बीच मुकाबला देखने को मिलता है। आगामी MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी सभी 8 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसके सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। अब AAP के मैदान में उतरने से इन सीटों पर मुकाबले में एक और राजनीतिक दल शामिल हो गया है।



बता दें कि बिहार विधान परिषद की खाली हो रही सभी 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 6 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। वहीं, 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता