ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अयोध्या में बनेगा NSG हब : ब्लैक कैट कमांडो होंगे तैनात ; गृह मंत्रालय ने कर ली है पूरी तैयारी

DESK : राम मंदिर के चलते देश-दुनिया में अयोध्या को एक नई पहचान मिली है। ऐसे में इसकी सुरक्षा के लिए तमाम तरह के प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में अब रामनगरी में एनएसजी हब बनेगा। यह फै

अयोध्या में बनेगा NSG हब : ब्लैक कैट कमांडो होंगे तैनात ; गृह मंत्रालय ने कर ली है पूरी तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : राम मंदिर के चलते देश-दुनिया में अयोध्या को एक नई पहचान मिली है। ऐसे में इसकी सुरक्षा के लिए तमाम तरह के प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में अब रामनगरी में एनएसजी हब बनेगा। यह फैसला केंद्र सरकार की तरफ से आतंकी खतरों से निपटने को लेकर लिया गया है। एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो अयोध्या में बनने वाले NSG हब में तैनात होंगे। 


सूत्रों के मुताबिक NSG को अयोध्या में आतंकवाद विरोधी और अपहरण रोधी अभियानों का विशिष्ट दायित्व सौंपा जाएगा। जिसका काम NSG बखूबी कर रही है। सरकार अयोध्या में एनएसजी हब बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। अयोध्या स्थित राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में अब NSG की यूनिट अयोध्या में तैनात की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि अयोध्या की सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए ब्लैक कैट कमांडो तैनात किए जाएंगे। 


जानकारी हो कि, अभी तक राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC के जवानों को हर दो महीने में बदल दिया जाता है. राम मंदिर की सुरक्षा में पीएसी की 8 कंपनी यूपी एसएसएफ को दी गई हैं। एटीएस (ATS) की यूनिट भी अयोध्या में मौजूद रहती है। वहीं, फिलहाल VIP सुरक्षा में तैनात NSG की VIP सिक्योरिटी यूनिट से ये ज़िम्मेदारी पूरी तरह से वापस लेकर इसे CRPF की VIP सिक्योरिटी यूनिट को सौंपने की तैयारी चल रही है। पार्लियामेंट की सिक्योरिटी ड्यूटी से मुक्त होने के बाद CRPF के पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप (PDG) को अब VIP सुरक्षा में तैनात किया जा सकता है। 


उधर, इसे लेकर गृह मंत्रालय में कई राउंड की बैठकें हो चुकी हैं,और जल्द ही इस पर फैसला भी लिया जा सकता है। NSG इस वक्त 9 VIP को सुरक्षा दे रही है। NSG की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट, स्पेशल रेंजर ग्रुप (SRG) की ड्यूटी, पूरी तरह से सीआरपीएफ की वीआईपी सिक्योरिटी इकाई को सौंप देने का प्लान है। एनएसजी को उसके मूल काम यानी आतंकवाद विरोधी और अपहरण रोधी अभियानों का विशिष्ट दायित्व सौंपा जाएगा, जिसका काम NSG अभी बखूबी कर रही है।