ब्रेकिंग
एक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसी

आज सिंगापुर यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर हो सकती है गहन बातचीत

DESK : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रुनेई की यात्रा के बाद सिंगापुर रवाना हो जाएंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित भौगोलिक तौर पर छोटे से देश ब्रु

आज सिंगापुर यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर हो सकती है गहन बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रुनेई की यात्रा के बाद सिंगापुर रवाना हो जाएंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित भौगोलिक तौर पर छोटे से देश ब्रुनेई की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गये हैं। ब्रुनेई रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा है कि ब्रुनेई और सिंगापुर भारत की एक्ट ईस्ट और हिंद प्रशांत क्षेत्र को लेकर नीति के तहत महत्वपूर्ण साझेदार देश हैं।


दरअसल, पीएम मोदी बुधवार को ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलिकायह के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और उसी दिन देर शाम सिंगापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। ब्रुनेई में पीएम मोदी की वार्ता में रक्षा और ऊर्जा संबंधों को लेकर खास तौर पर बात होगी। ब्रुनेई ने अपना रक्षा बजट बढ़ाया है ऐसे में भारत को वहां कुछ बड़े अवसर मिल सकते हैं। साथ ही यह देश ऊर्जा भंडारों के मामले में काफी संपन्न है। भारत अभी भी ब्रुनेई से कच्चे तेल का अच्छा खासा आयात करता है।


वही, ब्रुनेई रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान जारी कर कहा है कि, ब्रुनेई और सिंगापुर भारत की 'एक्ट ईस्ट' और हिंद प्रशांत क्षेत्र को लेकर नीति के तहत महत्वपूर्ण साझेदार देश हैं। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के साथ साथ पूरे दक्षिणी पूर्वी एशियाई क्षेत्र के साथ भारत का रिश्ता मजबूत होगाा। पीएम मोदी ने भारत और ब्रुनेई के बीच कूटनीतिक संबंधों के 40 वर्ष पूरा होने का खास तौर पर जिक्र किया है। 


उधर, ब्रुनेई  पहुंचने के बाद मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि,“मैं आशा करता हूं कि ब्रुनेई के साथ खास तौर पर वाणिज्यिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में और मजबूत होंगे।'