ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

आज भी झारखंड दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हेमंत विश्व शर्मा भी आएंगे रांची

RANCHI : लोकसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी सांगठनिक कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में झारखंड चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज

आज भी झारखंड दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हेमंत विश्व शर्मा भी आएंगे रांची
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : लोकसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी सांगठनिक कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में झारखंड चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। 


वहीं, इसके बाद कल सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा भी झारखंड दौरे पर आयेंगे। झारखंड में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों नेताओं का ये पहला झारखंड दौरा है।


बताया जा रहा है कि, यह दोनों प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश से लेकर बूथ तक कार्यकर्ता के साथ वृक्षारोपण करेंगे।


बताया जा रहा है कि, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से चलकर रांची आए  हैं। आज वो प्रातः 9 बजे परिसर में वृक्षारोपण करेंगे विभागीय बैठक के बाद शिवराज सिंह जी 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न बैठक में भाग लेंगे।


उधर, विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी एवम असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा 23 जून को 9 बजे विमान द्वारा रांची पहुंचेंगे। 9.30 बजे श्री विश्व शरमा लीची बागान ,जगन्नाथपुर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण करेंगे। विश्व शरमा कार्यक्रम के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और बैठक में शामिल होंगे।