ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

9 महीने बाद आज बिहार आ रहे लालू यादव, जानिए क्या है आगमन की वजह

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू यादव शुक्रवार यानी आज दोपहर पटना आ सकते हैं। लालू के बिहार आगमन की पुष्टि उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने की है। बिहार की सियासत अभी आनंद मोहन की रिहाई

9 महीने बाद आज बिहार आ रहे लालू यादव, जानिए क्या है आगमन की वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू यादव शुक्रवार यानी आज दोपहर पटना आ सकते हैं। लालू के बिहार आगमन की पुष्टि उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने की है। बिहार की सियासत अभी आनंद मोहन की रिहाई को लेकर गर्म है इस बीच आरजेडी सुप्रीमो के बिहार आगमन से सियासी पारा और बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि अचानक लालू के बिहार आगमन की वजह क्या है।


मिली जानकारी के अनुसार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना में महागठबंधन के समन्वय संबंधी संभावित रणनीतिक बैठक में भाग लेंगे। इसके साथ ही पिछले दिनों ममता बनर्जी के तरफ से विपक्षी दलों की एक बैठक पटना में आयोजित करने की बात कहने के बाद लालू यादव उस संबंध में भी तैयारियों का जायजा लेने बिहार आ रहे हैं। इसके साथ ही साथ यह भी कहा जा रहा है कि, लालू राजद के नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष से मुलाकात कर उनको पार्टी की आगे रणनीति खुद से समझाने के लिए वो पटना आ रहे हैं।


वहीं लालू यादव के पटना आगमन की पुष्टि करते हुए उनके बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक भविष्यवाणी कर दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि इस सामाजिक न्याय के भगवान बिहार आ रहे हैं। बिहार में जब तेज - तेजस्वी आया तो विपक्ष का सफाया हो गया और जब लालू प्रसाद यादव बिहार आ रहा है तो केंद्र से भाजपा का सफाया हो जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, लालू प्रसाद को किडनी प्रत्यारोपण के बाद होने वाले रूटीन जांच के लिए मई के प्रथम सप्ताह में सिंगापुर जाना है। इससे पहले वह बिहार आकर यहां अपने नए पदाधिकारियों से एक मुलाकात करना चाहते थे। वही अभी ब्लॉक पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है ऐसे में बिहार आगमन पर लालू यादव के बयानों पर सबकी नजर रहने वाली है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें