ब्रेकिंग
अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन

बिहार में 24 अक्टूबर 2026 से राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू हुआ है। लाभुक जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर मुफ्त में आधार आधारित ई-केवाईसी करा सकते हैं। दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग Mera KYC और Aadhaar Face RD ऐप से घर बैठे....

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। बिहार में पात्र लाभुकों की ई-केवाईसी पूरी कराने और राशन कार्ड निर्माण से जुड़े लंबित आवेदनों का जल्द निष्पादन करने के लिए शनिवार से विशेष अभियान शुरू किया गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।


इस अभियान के तहत राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक पात्र सदस्य का आधार आधारित ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। इसके लिए लाभुक अपने पंचायत या वार्ड की नजदीकी जन वितरण प्रणाली यानी पीडीएस दुकान पर जाकर निःशुल्क ई-केवाईसी करा सकते हैं। यह प्रक्रिया ई-पॉस मशीन के माध्यम से फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैनर की मदद से पूरी की जाएगी।


दूसरे राज्यों में रहने वाले लाभुक घर बैठे करा सकेंगे ई-केवाईसी

रोजगार या अन्य कारणों से बिहार से बाहर रहने वाले राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी कराने के लिए अपने गृह क्षेत्र आने की जरूरत नहीं है। ऐसे लाभुक अपने मोबाइल फोन में Mera KYC और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करके फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए घर बैठे ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


सभी पात्र सदस्यों की ई-केवाईसी कराने की अपील

जिला प्रशासन ने राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों की ई-केवाईसी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर पूरी करा लें। इससे राशन वितरण से जुड़ी सुविधाओं का लाभ लेने में संभावित परेशानियों से बचने में मदद मिलेगी।


प्रशासन का उद्देश्य पात्र लाभुकों की ई-केवाईसी पूरी कराने के साथ-साथ राशन कार्ड निर्माण से संबंधित लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।