PATNA: बिहार की सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह पर जनता दल यूनाइटेड ने बड़ी कार्रवाई की है। जेडीयू ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी से निकाल दिया है। उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी कीृ भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है।
नीलम देवी और अनंत सिंह दोनों पति-पत्नी को 6-6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। अनंत सिंह की जनता दल यूनाइटेड की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गयी है। पार्टी ने अगले छह साल के लिए अनंत सिंह को निष्कासित किया है। पार्टी के निर्देशों की लगातार अवहेलना करने का आरोप अनंत सिंह पर लगा है। अनंत सिंह पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा है।
विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का भी आरोप अनंत सिंह पर लगा है। दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने पर पार्टी ने यह बड़ा एक्शन लिया है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश की है। पूर्व विधायक नीलम देवी की भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द किया गया है। नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से किया गया निष्कासित किया गया है।
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जो चिट्ठी जारी की है, उसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि विगत कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने तथा अभी-अभी सम्पन्न हुए विधान परिषद् चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध कार्य करने व दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण श्री अनंत कुमार सिंह, स.वि.स. (मोकामा) की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए, उन्हें अगले छह (6) वर्षों के लिए जनता दल (यूनाइटेड) से निष्कासित किया जाता है।
साथ ही, पार्टी माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा से भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विधानसभा सदस्य के रूप में उनकी सदस्यता अविलंब रद्द करने हेतु अनुशंसा करती है। इसी के साथ श्रीमती नीलम देवी, पूर्व स.वि.स. की प्राथमिक सदस्यता भी दलविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण रद्द की जाती है और उन्हें भी पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।






