Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग जारी है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के बीच गोरियाकोठी, लकड़ी नबीगंज और बसंतपुर में NDA के पोलिंग कैंपों में पूर्व MLC की तस्वीर लगाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
आरोप है कि पूर्व MLC की तस्वीर के जरिए भावनात्मक संदेश देकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में कुछ प्रत्याशियों की ओर से तस्वीरें साझा कर सवाल उठाया जा रहा है कि क्या मतदान के दिन इस तरह की गतिविधियां चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हैं?
यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अब सवाल NDA प्रत्याशी और संबंधित नेताओं से भी पूछा जा रहा है कि क्या पोलिंग कैंपों में इस तरह तस्वीरों का इस्तेमाल करना उचित है?
मामले को लेकर जिला प्रशासन से जल्द संज्ञान लेने, जांच कराने और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर उचित कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। फिलहाल, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और प्रशासन की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
सीवान से फैयाज अली की रिपोर्ट..





