ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

हर तीन महीने पर छुट्टी मनाने विदेश जाते हैं राहुल और प्रियंका : बोले अमित शाह ... 10 वर्षों से PM रहने के बाद भी मोदी पर 25 पैसे का भी नही है कोई आरोप

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका है। इसके बाद अब दूसरे चरण के लिए आगामी 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस

 हर तीन महीने पर छुट्टी मनाने विदेश जाते हैं राहुल और प्रियंका : बोले अमित शाह ...  10 वर्षों से PM रहने के बाद भी मोदी पर  25 पैसे का भी नही है कोई आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका है। इसके बाद अब दूसरे चरण के लिए आगामी 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा तंज किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा हर तीन महीने पर विदेश छुट्टी मानाने के लिए जाते हैं। प्रियंका गांधी चुनाव के दौरान थाइलैंड से हॉली-डे मनाकर आई हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक पीएम मोदी हैं, जो दीपावली के समय भी छुट्टी नहीं लेते हैं। 


अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा और उनकी बहन हर तीन महीने में छुट्टी मनाने के लिए विदेश जाते हैं। प्रियंका गांधी जी लोकसभा चुनाव के दौरान थाइलैंड से हॉली-डे मनाकर लौटी हैं। जबकि नरेंद्र मोदी जी पिछले 23 सालों से दिवाली पर भी छुट्टी नहीं ली है। अब यह चुनाव साफ तौर से दो हिस्सों में बंट गया है। एक ओर घोटाले और करप्शन करने वाली कांग्रेस पार्टी है, दूसरी ओर नरेंद मोदी हैं जो 23 साल तक सीएम और अब 10 सालों से प्रधानमंत्री रहने के बावजूद 25 पैसे का भी आरोप उनपर नहीं लगा है।


इसके अलावा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उन्होंने कहा, "राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के समय ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस के नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजा गया था। लेकिन वोट के लालच की वजह से कांग्रेस पार्टी के नेता दर्शन करने भी नहीं गए। जो लोग वोटबैंक की वजह से रामलला के निमंत्रण को ठुकरा देते हैं, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। 


उधर, शाह ने सोनिया गांधी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि एक ओर सोनिया जी का एजेंडा है कि उनके बेटे राहुल गांधी को पीएम बनाओ। वहीं पीएम मोदी का एजेंडा है कि मेरे भारत को महान बनाओ। शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी जी ने जो भी वादे किए हैं, उन सभी को पूरा किया है। दूसरी तरफ ऐसे लोग हैं जो सेवा के डर से भागे चल रहे हैं।