ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

DSP पर युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली..ट्रेनिंग के दौरान मिलने आते थे हॉस्टल में

JAMSHEDPUR: हजारीबाग की रहने वाली एक युवती ने जमशेदपुर में पदस्थापित डीएसपी अरविंद कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. युवती ने आरोप लगाया है कि वह ट्रेनिंग के दौरान उससे मिल

DSP पर युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली..ट्रेनिंग के दौरान मिलने आते थे हॉस्टल में
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR:  हजारीबाग की रहने वाली एक युवती ने जमशेदपुर में पदस्थापित डीएसपी अरविंद कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. युवती ने आरोप लगाया है कि वह ट्रेनिंग के दौरान उससे मिलने के लिए हॉस्टल आते थे. इस दौरान डीएसपी ने कई बार संबंध बनाया. यह मामला सीएम से लेकर राज्यपाल और महिला आयोग तक पहुंच गया है. 

हॉस्टल में बनाया संबंध

युवती ने सोशल मीडिया के जरिए एसएसपी डॉ. तमिल वाणन से शिकायत की है. उसने बताया है कि जब डीएसपी अरविंद कुमार धनबाद में ट्रेनिंग ले रहे थे. उस दौरान ही वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी. इस दौरान ही हजारीबाग में दोनों की दोस्ती हुई. ट्रेनिंग जब खत्म होती थी तो मिलने के लिए उसके हॉस्टल आया करते थे. इसी दौरान उन्होंने युवती से कई बार संबंध भी बनाए.

शादी के नाम पर लिया 9.50 लाख रुपए

युवती ने आरोप लगाया कि जब वह शादी के लिए कहने लगी तो इसको लेकर डीएसपी के परिजनों ने 25 लाख नकद और एक कार मांगने लगे. लेकिन उसके परिजन हैसियत के मुताबिक 9.50 लाख रुपए दहेज देकर शादी करने की बात मान गए, लेकिन पैसा लेकर परिजनों ने इनकार कर दिया. जब विरोध किया तो डीएसपी ने धमकी भी दी. डीएसपी ने दूसरी जगह पर 29 नवंबर को दूसरी लड़की से शादी कर दी है. 


सीएम-राज्यपाल-डीजीपी तक पहुंचा मामला

युवती ने डीएसपी के बारे में सीएम से लेकर राज्यपाल, डीजीपी और महिला आयोग तक शिकायत की है. शिकायत के साथ-साथ साबूत के तौर पर कई फोटो, बातचीत करने का ऑडियो भी दी है. वही, डीएसपी अरविंद कुमार ने इस आरोप को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी बनने के बाद पीडि़ता मुझपर शादी करने का दबाव डाल रही थी. जब मैंने इनकार किया, तो मुझपर ऐसे मनगढ़ंत आरोप लगा दी. मेरा शिकायतकर्ता से कोई संबंध नहीं है. 


टैग्स