ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में 4 लोगों ने घटना को दिया अंजाम

ROHTAS: पुरानी रंजिश में एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में 4 लोगों को नामजद आरो

युवक की पीट-पीटकर हत्या,  पुरानी रंजिश में 4 लोगों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: पुरानी रंजिश में एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में 4 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 


हत्या की यह वारदात रोहतास जिले के बिक्रमगंज का है। जहां घुसियां कला गांव में पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इरफान अहमद के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा है। मामले में 4 लोगों पर हत्या का नामजद केस दर्ज किया गया है। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि घोसिया के रहने वाले वकील अहमद के पुत्र मोहम्मद इरफान अहमद को कुछ लड़कों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से इस कदर पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में परिजनों ने उसे पहले तो बिक्रमगंज के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। 


जहां उसकी तबीयत बिगड़ता देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया लेकिन पटना जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को लेकर परिजन बिक्रमगंज थाना परिसर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। इस संबंध में बिक्रमगंज के एसडीओ डीएसपी शशि भूषण सिंह ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता