ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

नालंदा में युवक की गोली मारकर हत्या, वार्ड सदस्य पर लगा हत्या का आरोप

NALANDA: नालंदा के परबलपुर थाना क्षेत्र के कतरू बिगहा गांव में एक युवक की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन गांव के ही वार्ड सदस्य रंजीत

नालंदा में युवक की गोली मारकर हत्या, वार्ड सदस्य पर लगा हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के परबलपुर थाना क्षेत्र के कतरू बिगहा गांव में एक युवक की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन गांव के ही वार्ड सदस्य रंजीत शर्मा पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि ग्रामीण इस घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। फिलहाल घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


मृतक की पहचान कतरू बिगहा गांव निवासी संजीव सिंह के 26 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। मृतक के परिजन हत्या का आरोप गांव के ही वार्ड सदस्य रंजीत शर्मा पर लगा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची परवलपुर, एकंगरसराय और पीर बिगहा थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ईंट भट्टा के पास गोली लगने से युवक की मौत हो गयी है। गोली युवक की गर्दन के नीचे लगी थी। जिसके बाद परिजन शव को बागीचे में ले आए जहां उसकी मौत हो गयी। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन परिजन हत्या का आरोप गांव के ही वार्ड सदस्य पर लगा रहे है जबकि ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने खुद को गोली मारी है। परिजनों ने बताया कि वार्ड सदस्य से उनका झगड़ा हुआ था। उसी ने जान से मारने की धमकी दी थी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को कब्जे में लिया तब परिजन विरोध करने लगे और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। परबलपुर थानाध्यक्ष रमन कुमार वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी है। लिखित शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता