ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

Bihar News: ‘तोहरे साथ जिअब, तोहरे साथ मरब’ युवक-युवती ने घर से भागकर रचाई शादी, अब वीडियो जारी कर लगा रहे गुहार

BETTIAH: बेतिया में एक युवक-युवती ने घऱ वालों के मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचा ली है। दोनों के बीच पिछले 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और आखिरकार दोनों ने शादी रचा ली। दोनों ने शा

Bihar News: ‘तोहरे साथ जिअब, तोहरे साथ मरब’ युवक-युवती ने घर से भागकर रचाई शादी, अब वीडियो जारी कर लगा रहे गुहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में एक युवक-युवती ने घऱ वालों के मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचा ली है। दोनों के बीच पिछले 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और आखिरकार दोनों ने शादी रचा ली। दोनों ने शादी के बाद एक वीडियो जारी कर घर वालों जान को खतरा बताते हुए पुलिस से गुहार लगाई है।


47 सेकेंड के वीडियो में प्रेमिका अपने घरवालों से अपनी शादी करने की बात कहते हुई नजर आ रही है और आगे अपने घर वालों से ससुराल वालों के खिलाफ कुछ भी नहीं करने की अपील कर रही है। वीडियो में उसका प्रेमी भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर प्रेमी युगल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


जानकारी के अनुसार, लड़की का नाम निक्की कुमारी और लड़के का नाम रामपूजन कुमार है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों 18 दिसंबर को घर से भाग गए थे। निक्की गौनहा थाना क्षेत्र के भितहरवा आश्रम की निवासी है। रामपूजन भी उसी गांव का रहने वाला है। निक्की के माने तो दोनों के बीच आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


जब निक्की के घर वालों को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो दोनों प्रेमी युगल बीते 18 दिसंबर को घर से भागने का फैसला लिया। इसके बाद वीडियो जारी कर प्रशासन से पति और ससुराल वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार