ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

दुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने दुबई से आई एक महिला के पास से पैंट में छिपाए गए 4 किलो सोने के गोल्ड बार बरामद किए। जब्त सोने की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई गई है।

महाराष्ट्र न्यूज
सोने की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUMBAI: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। अधिकारियों ने दुबई से आई एक महिला पैसेंजर के पास से करीब 4 किलो विदेशी मार्किंग वाला सोना बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि दुबई से आने वाली एक महिला यात्री सोने की तस्करी कर सकती है। इस खुफिया सूचना के आधार पर हवाई अड्डे पर विशेष निगरानी रखी गई थी।


जैसे ही महिला दुबई से मुंबई पहुंची, डीआरआई की टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। संदेह के आधार पर उसकी और उसके सामान की जांच की गई। तलाशी के दौरान DRI की अधिकारियों ने महिला के पैंट के अंदर छिपाकर रखे गए चार विदेशी मार्किंग वाले गोल्ड बार बरामद किया।


अधिकारियों ने बताया कि बरामद सोने का कुल वजन लगभग 4 किलोग्राम है और भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। बरामदगी के बाद सोने को जब्त कर लिया गया है।  महिला को कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।


तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी DRI

प्रारंभिक जांच के बाद अब डीआरआई यह पता लगाने में जुटी है कि महिला इस पूरे तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है या केवल एक कैरियर के रूप में काम कर रही थी। जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि सोना दुबई से किसने भेजा था और भारत में इसे किस व्यक्ति या गिरोह तक पहुंचाया जाना था।


अधिकारियों को आशंका है कि पूछताछ के दौरान इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि महिला पहले भी इस तरह की तस्करी में शामिल रही है या नहीं।


लगातार सामने आ रहे हैं तस्करी के मामले

हाल के वर्षों में देश के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सोने की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। तस्कर जांच एजेंसियों से बचने के लिए सोने को जूतों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कपड़ों और शरीर के विभिन्न हिस्सों में छिपाकर लाने की कोशिश करते हैं। इस मामले में भी गोल्ड बार को पैंट के अंदर छिपाकर लाया गया था, लेकिन डीआरआई की सतर्कता के कारण तस्करी की यह कोशिश विफल हो गई. फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है और डीआरआई पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।