ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पटना के सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सिर्फ 499 रुपये में कैंसर स्क्रीनिंग, विधायक संजीव चौरसिया ने किया शुभारंभ

पटना के सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने मात्र 499 रुपये में कैंसर स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया है। विधायक संजीव चौरसिया ने इसका उद्घाटन किया और इसे जनहित की महत्वपूर्ण पहल बताया।

बिहार न्यूज
समय रहते गंभीर बीमारियों की पहचान करना बेहद आसान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना के सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सिर्फ 499 रुपये में कैंसर स्क्रीनिंग अभियान की शुरुआत हुई। विधायक संजीव चौरसिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अभियान के तहत प्रोस्टेट, ओवेरियन और सर्वाइकल कैंसर समेत कई जरूरी स्वास्थ्य जांचें किफायती दर पर उपलब्ध कराई जाएंगी। 


लोगो में स्वास्थ्य जागरूकता और विशेष रूप से कैंसर की समय पर पहचान को बढ़ावा देने के मकसद से सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से एक जनकल्याणकारी मुहिम की शुरुआत की गई है। यहां सिर्फ 499 रुपए में कैंसर की स्क्रीनिंग होगी। कैंसर स्क्रीनिंग लॉन्चिंग कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार को दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने किया। 


अस्पताल की निदेशक डॉ. अमृता और वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन की देखरेख में शुरू किए गए इस अभियान के तहत बाजार में लगभग साढ़े तीन से चार हजार रुपये की कीमत में होने वाले महत्वपूर्ण कैंसर और अन्य स्वास्थ्य जांच पैकेजों को मात्र 499 रुपये की न्यूनतम टोकन मनी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह दर जांच के वास्तविक खर्च से भी करीब आधी है, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना आम लोगों के लिए बेहद सुलभ हो जाएगा।


दीघा-आशियाना रोड पर मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. हेमंत कुमार और डॉ. बसंत कुमार जैसी चिकित्सा जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। अपने संबोधन में विधायक संजीव चौरसिया और पद्मश्री डॉ. हेमंत कुमार ने अस्पताल के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने इसे समाज के हित में एक बेहद सराहनीय, सकारात्मक और बड़ी पहल बताते हुए कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने के लिए इस तरह के किफायती स्क्रीनिंग कैंप मील का पत्थर साबित होंगे। डॉ बसंत कुमार ने भी अभियान की प्रशंसा की। 


समारोह के सफल समापन के बाद अब अगले रविवार से सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में यह स्क्रीनिंग प्रोग्राम पूरी तरह से आम जनता के लिए सुचारू रूप से संचालित होने लगेगा। यह अभियान पूरी तरह से प्री-अपॉइंटमेंट सिस्टम पर आधारित होगा, जिसमें लोग अस्पताल के पोर्टल या वेबसाइट के माध्यम से हर रविवार को आयोजित होने वाले इस एक से दो घंटे के कार्यक्रम के लिए अपनी एडवांस बुकिंग करा सकेंगे। 


अस्पताल की इस विशेष मुहिम में पुरुषों के लिए प्रोस्टेट कैंसर की जांच के लिए पीएसए, दिल की सुरक्षा के लिए ईसीजी, किडनी की कार्यप्रणाली जानने के लिए यूरिया व क्रिएटिनिन और शुगर की जांच शामिल की गई है। वहीं महिलाओं के लिए ओवेरियन कैंसर की स्क्रीनिंग हेतु सीए-125, सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए यूरिया, क्रिएटिनिन और शुगर टेस्ट जैसी सभी आवश्यक जांचें इस नाममात्र शुल्क पर प्रदान की जाएंगी। हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्लिप बुक करें और रविवार को आकर इस मुहिम का अधिकतम लाभ उठाएं।

पटना के सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सिर्फ 499 रुपये में कैंसर स्क्रीनिंग, विधायक संजीव चौरसिया ने किया शुभारंभपटना के सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सिर्फ 499 रुपये में कैंसर स्क्रीनिंग, विधायक संजीव चौरसिया ने किया शुभारंभ

पटना के सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सिर्फ 499 रुपये में कैंसर स्क्रीनिंग, विधायक संजीव चौरसिया ने किया शुभारंभ

टैग्स