ब्रेकिंग
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला

कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा

Bihar Crime News: जमुई में बिहार STF और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने वर्ष 2015 से फरार चल रहे नक्सली कांड के आरोपी मिट्ठू कोरा को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने बरहट थाना क्षेत्र के कुमरतरी गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: जमुई जिले में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने विस्फोटक अधिनियम के तहत नक्सली कांड में आरोपी और वर्ष 2015 से फरार चल रहे वारंटी मिट्ठू कोरा को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर बरहट थाना क्षेत्र के कुमरतरी गांव में छापेमारी कर उसे उसके घर से दबोचा।



पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मिट्ठू कोरा के खिलाफ नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इन मामलों में विस्फोटक अधिनियम के तहत न्यायालय से उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी तलाश की जा रही थी।



बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वर्ष 2015 से नक्सली कांड में फरार चल रहा वारंटी मिट्ठू कोरा अपने गृह क्षेत्र कुमरतरी गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद एसटीएफ और अर्धसैनिक बलों की टीम ने गांव पहुंचकर संदिग्ध ठिकाने की घेराबंदी की। सुरक्षा बलों ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जारी अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।



बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मिट्ठू कोरा नक्सली कांड में वर्ष 2015 से फरार था। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और अर्धसैनिक बलों की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया है।



फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों, संभावित सहयोगियों और नेटवर्क से संबंधित जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता